Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»”हार्ट अटैक आने से सुरेखा सिकरी का 75 साल की उम्र में निधन, कई हिट और पॉपुलर फिल्मों, सीरियल में किये यादगार रोल
    मनोरंजन

    ”हार्ट अटैक आने से सुरेखा सिकरी का 75 साल की उम्र में निधन, कई हिट और पॉपुलर फिल्मों, सीरियल में किये यादगार रोल

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद : टेलीविजन की अदाकारा सुरेखा सिकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. सुरेखा के मैनेजर ने बताया कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है. हालांकि अभिनेत्री लंबे समय से बीमार चल रही थीं. साल 2020 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था. सुरेखा सिकरी को तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. सुरेखा सिकरी ने बधाई हो और बालिका वधु जैसी कई हिट और पॉपुलर फिल्मों, सीरियल में यादगार रोल निभाए हैं.

    कोरोना के दौर में सुरेखा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. उनके पास कई महीनों तक काम भी नहीं था, पहले तो कोरोना के लॉकडाउन की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी और जब शूटिंग शुरू भी हुई तो बुजुर्ग कलाकारों को शूटिंग से दूर रहने की गाइडलाइन जारी की गई. जिसकी वजह सुरेखा को आर्थिक तंगीं का भी सामना करना पड़ा था

    सुरेखा ने अपने करियर की शुरुआत थियेटर से की थी. उसके बाद उन्होंने टेलीविजन और फिल्मों का रुख किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से की थी. उनको तीन बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला.उत्तर प्रदेश की रहने वाली सुरेखा ने एनएसडी से ग्रेजुएशन किया था. उन्हें 1989 में संगीत नाट्य अकादमी का अवॉर्ड भी मिला था. सुरेखा को कलर्स के शो बालिका बधु में कल्याणी देवी के किरदार के लिए भी हमेशा याद किया जाएगा.


    एक अंग्रेजी खबर से बात करते हुए सुरेखा सिकरी के मैनेजर ने बताया ”हार्ट अटैक आने से आज सुबह सुरेखा सिकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक की वजह से वो बीमार चल रही थीं. अपने आखिरी वक्त में सुरेखा सिकरी अपने परिवार के साथ थीं. उनका परिवार दुख की इस घड़ी में अपने लिए प्राइवेसी चाहता है. ओम साईं राम.”सुरेखा सिकरी के पिता एयरफोर्स में थे और उनकी मां अध्यापक थीं. उनकी शादी हेमंत रेगे से हुई थी जिससे उनका एक बेटा राहुल सिकरी हैं. राहुल सिकरी मुंबई में हैं और आर्टिस्ट हैं. अभिनेता नसीरुद्दीन शाह रिश्ते में सुरेखा सिकरी के बहनोई लगते हैं. सुरेखा की बहन मनारा सिकरी ने नसीरुद्दीन की पहली शादी हुई थीं.

    bollywood gossip
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभतीजी रुनू सोरेन की सगाई में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन, पूरे परिवार के साथ अपने गांव नेमरा जाएंगे
    Next Article बिहार : बेतिया में जहरीली शराब पीने से दो दिनों में 8 लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.