Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 May, 2026 ♦ 7:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : बेतिया में जहरीली शराब पीने से दो दिनों में 8 लोगों की मौत
    बिहार

    बिहार : बेतिया में जहरीली शराब पीने से दो दिनों में 8 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड में पिछले दो दिनों में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है। ग्रामीण इसे जहरीली शराब पीने के कारण मौत बता रहे हैं। इस बीच, इस मामले की एक प्राथमिकी भी लौरिया थाना में दर्ज कर ली गई है।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को लौरिया प्रखंड में आठ लोगों की मौत की खबर आई थी। ग्रामीण इसे जहरीली शराब पीने से मौत का मामला बता रहे हैं।

    चंपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ललन मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में पीड़ित एक व्यक्ति के बयान पर लौरिया थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि दर्ज प्राथमिकी में जहरीली शराब से मरने का आरोप लगाया गया है।

    इधर, ग्रामीण नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताते हैं कि देउरवा गांव में शराब बनाने का काम चलता है, जहां लोगों ने मंगलवार को शराब पी थी और सभी की तबियत बिगडने लगी ।

    ग्रामीणों के मुताबिक मरने वालों में देउरवा गांव के रहने वाले बिकाउ अंसारी, लतीफ मियां, रामवृक्ष चैधरी, बुलाई गांव के नईम हाजम, सीतापुर गांव के भगवान पांडा, जोगिया गांव के सुरेष साह, बगही के रातुल मियां और गौनही के झुन्ना मियां शामिल हैं। इधर, कई लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

    ग्रामीण कहते हैं कि कई पीड़ितों ने अपनी आंख की रोशनी खो चुके हैं। कहा जा रहा है कि बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध है, जिस कारण डर से लोग अधिकांश शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ भी सकता है।

    डीआईजी ललन मोहन प्रसाद कहते हैं कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि 2016 में गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई थी।

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article”हार्ट अटैक आने से सुरेखा सिकरी का 75 साल की उम्र में निधन, कई हिट और पॉपुलर फिल्मों, सीरियल में किये यादगार रोल
    Next Article बिहार में सुशासनी शराबबंदी में हर साल जहरीली शराब से होती है हजारों की मौत : लालू

    Related Posts

    कारोबार

    बिहार में अदाणी समूह की बड़ी स्वास्थ्य पहल, नेत्र चिकित्सा के लिए 150 करोड़ का निवेश

    May 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    May 8, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026

    रांची में बड़ी वारदात टली, USA मेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

    May 19, 2026

    नौकरी का झांसा देकर नाबालिगों की तस्करी की कोशिश, चतरा में दबोचे गए दो दलाल

    May 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.