धनबाद : 40 स्टार प्रचारकों के लिस्ट में शामिल झारखण्ड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज धनबाद में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि धनबाद जहां कोल कैपिटल के लिए जाना जाता था. अब यह धनबाद अब क्राइम कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है. भारत में सबसे ज्यादा हत्याएं इस झारखण्ड प्रदेश में हुई हैं. उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखण्ड की सरकार झारखण्ड को लूट खंड बनानेवाली सरकार है. झामुमो ही नहीं, कांग्रेस, राजद ने मिलकर इस राज्य के खनिज को लूटा. जमीन के घोटाले किए. सेना की जमीन को लूटा. सोरेन परिवार ने आदिवासियों की जमीन लूटी. उन्होंने कहा कि 12 हजार करोड़ का टेंडर घोटाला हुआ है और टेंडर घोटाला की जांच CBI से होनी चाहिए.
धनबाद कोल कैपिटल ही नहीं अब क्राइम कैपिटल के नाम से भी प्रचलित : दीपक प्रकाश

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

