रांची: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा 5 अपराधियों को जिला बदर किया गया है। जबकि 5 अपराधियों को हर दिन थाने में हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की अनुशंसा पर उपायुक्त द्वारा यह आदेश जारी किया गया है. जिला बदर किये गए अपराधियों खैरुद्दीन अंसारी, बंटी लोहार, अली खान उर्फ चरका खान, ऋषि रंजन उर्फ विक्की जयसवाल, सीमा तिर्की शामिल है. वहीं 5 अपराधियों को थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है. उनमें सिंटू रजक उर्फ अशोक रजक, मोहम्मद रेहान, सिंटू जायसवाल, एयाज कुरैशी कयामत उर्फ बबलू और अविनाश कुमार उर्फ पिंकू शामिल है.
5 अपराधियों को किया जिला बदर और 5 अपराधियों को थाने में हाजिरी लगाने का आदेश

