Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले बसंत सोरेन, प्रजातंत्र को राजतंत्र होने से बचाने के लिए हो रहा है यह चुनाव
    झारखंड

    झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले बसंत सोरेन, प्रजातंत्र को राजतंत्र होने से बचाने के लिए हो रहा है यह चुनाव

    Team JoharBy Team JoharMay 19, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : रविवार को नगर भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री बसंत सोरेन ने कहा कि आज जो चुनाव हो रहा है यह चुनाव प्रजातंत्र को राजतंत्र होने से बचाने के लिए और अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए हो रहा है. उन्होंने कहा कि 2019 में दुमका लोकसभा का सीट किसी गलत हाथ में चला गया था जो इस बार नहीं होने देंगे. इस लोकसभा के निवर्तमान सांसद इस राज्य में आदिवासियों के हित में, आम नागरिकों के हित में, किसी काम का साबित नहीं हुआ. स्थानीय नीति, नियोजन नीति सभी जगह हमें सांसद के समर्थन से महरूम रहना पड़ा. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपने खून पसीने से सींचकर इस लोकसभा सीट को और यहां के नागरिकों को अपने परिवार की तरह रखा. आज फिर समय आ गया है कि हम परिवार के लोग एक साथ मिलकर अपने सीट पर अपना अधिकार बनाएं और इस मजबूत लोकतंत्र को बचाने का काम करें. सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओं को उन्होंने बूथ स्तर पर बेहतर तरीके से काम करने के लिए कहा. साथ ही कहा कि मेरी नजर में बूथ कमेटी असल में विकास कमेटी है. बूथ के कार्यकर्ता हमारे नेत्र हैं. उन्हीं के आंखों से हम अपने राज्य और समाज की स्थिति को जानते और समझते हैं. इस मौके पर उपस्थित सुबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय बनाकर काम करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि हमारी जीत ही हमारा भविष्य सुनिश्चित करेगी. इसलिए हर हाल में हमें संथाल परगना के सभी सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलानी है.

    इस सम्मेलन में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व गोड्डा सांसद फुरकान अंसारी ने कहा की झारखंड की कला संस्कृति, यहां की अस्मिता, आदिवासियों अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के मद्देनजर सोच समझ कर वोट करने की आवश्यकता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से ज्यादा भाग दौड़ करने की बजाय अपने बूथ पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा. इस सम्मेलन में शामिल हुए जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने दावा किया कि जामताड़ा विधानसभा ही नहीं बल्कि जामताड़ा के तीनों विधानसभा में हमारे गठबंधन प्रत्याशी को भारी बहुमत मिलने जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हम हर बूथ पर सबसे ज्यादा वोट दिलाने का काम करेंगे. डॉक्टर अंसारी ने कहा कि दुमका के साथ-साथ हम संथाल परगना के सभी लोकसभा सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी को विजय दिलाने का काम कर रहे हैं. इस कार्यकर्ता सम्मेलन में गठबंधन दल के प्रत्याशी नलिन सोरेन, पार्टी नेता अशोक मंडल, रविंद्र नाथ दुबे, देवाशीष मिश्रा, प्रदीप मंडल, डॉक्टर अब्दुल मन्नान अंसारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, जमीरुद्दीन अंसारी, चंचल राय, अनीता टुडू, बंटू आइजक सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    कार्यकर्ता सम्मेलन झामुमो बसंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनसभा में बोले जयराम महतो, खतियान के आधार पर स्थानीय नीति होना जरूरी 
    Next Article 5 अपराधियों को किया जिला बदर और 5 अपराधियों को थाने में हाजिरी लगाने का आदेश

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस में फंसी 5 खदानें, झारखंड सरकार ने रद्द की लीज; अब दोबारा नीलामी

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद लिफाफे में रिपोर्ट क्यों?, क्या छुपाया जा रहा है : बाबूलाल मरांडी

    September 16, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.