Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»9 महीने बाद अपने साथी Astronauts के साथ अंतरिक्ष से वापस लौटीं SUNITA WILLIAMS, देखें Video
    ट्रेंडिंग

    9 महीने बाद अपने साथी Astronauts के साथ अंतरिक्ष से वापस लौटीं SUNITA WILLIAMS, देखें Video

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 19, 2025Updated:March 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुनीता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hyderabad : जून 2024 से अंतरिक्ष में स्थित इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथ आखिरकार पृथ्वी पर वापस लौट गए हैं. नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) के साथ बुच विलमोर (Butch Wilmore), निक हैग (Nick Hague) और कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोरबुनोव (Aleksandr Gorbunov) भी अब धरती पर वापस आ गए हैं.

    ये सभी एस्ट्रोनॉट्स स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्रॉफ्ट के जरिए फ्लोरिडा के गल्फ कोस्ट पर सुरक्षित रूप से पहुंच गए हैं. क्रू-9 (Crew-9) ने 18 मार्च, 2025 को भारतीय समयानुसार सुबह 10:35 बजे के करीब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के हैच बंद करके और अनडॉकिंग करके, पृथ्वी की ओर अपनी यात्रा शुरू की थी. उसके बाद स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने पृथ्वी की ओर लौटने के लिए एक खास तरीका अपनाया, जिसके कारण स्पेसक्राफ्ट सुरक्षित रूप से पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश कर सका और अपने निर्धारित स्थान पर पानी में लैंड कर गया.

    Splashdown of Dragon confirmed – welcome back to Earth, Nick, Suni, Butch, and Aleks! pic.twitter.com/M4RZ6UYsQ2

    — SpaceX (@SpaceX) March 18, 2025

    उसके बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथी एस्ट्रोनॉट्स के स्पेसक्राफ्ट को सुरक्षित रूप से निकाला गया जिसके बाद वो लोग नासा के ह्युमन स्पेसफ्लाइट ऑपरेशन्स का मुख्यालय, जॉनसन स्पेस सेंटर चले गए, जो ह्यूस्टन में स्थित है. उसके बाद नासा और स्पेसएक्स के अधिकारी से मिलकर एक खास मीडिया कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन को नासा के फ्री स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म NASA+ (पहले जिसे NASA TV कहा जाता था) पर लाइव देखा जा सकेगा. इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को यूज़र नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर पा सकते हैं.

    9 महीने से अंतरिक्ष में फंसे थे एस्ट्रोनॉट्स

    बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर पिछले साल के जून महीने से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसे हुए थे. वो स्पेस स्टेशन पर एक मिशन पर सिर्फ एक हफ्ते के लिए गए थे, लेकिन उनके स्पेसक्राफ्ट बोइंग स्टारलाइनर में खराबी आ गई है, जिसके कारण नासा ने उस स्पेसक्राफ्ट से सुनीता विलियम्स और उनके साथी एस्ट्रोनॉट्स की वापसी को खतरा करार दे दिया था.

    हालांकि, इतिहास में बहुत सारे ऐसे अन्य एस्ट्रोनॉट्स रहे हैं, जो सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर से पहले आईएसएस पर ज्यादा समय बिता चुके हैं. नासा ने प्लान किया था कि स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में सुनीता और बुच को क्रू-9 टीम के हिस्से के रूप में वापस लाया जाएगा, क्योंकि एस्ट्रोनॉट निक हैग और कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोरबुनोव ISS पर पहुंचे थे और उनके लिए दो खाली सीटें रिज़र्व की गई थीं, ताकि ये फंसे हुए अंतरिक्ष यात्री वापस आ सकें.

    जब तक नासा उनके लिए वापसी का इंतजाम कर रहा था, सुनीता और बुच ने आईएसएस का एक्सपेरिमेंट्स किए, रख-रखाव किया और स्पेसवॉक भी किया. सुनीता विलियम्स ने तो इस दौरान सबसे ज्यादा स्पेसवॉक करने का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने अपने पूरे करियर में सभी 9 अलग-अलग स्पेसवॉक को मिलाकर 62 घंटे का स्पेसवॉक कर लिया है. एक अनुभवी अंतरिक्ष यात्री होने के कारण, सुनीता को आईएसएस पर तीन महीने रहने के बाद स्टेशन का कमांडर बनाया गया और उन्होंने इस पद पर इस महीने के पहले तक काम किया.

    Also Read : झारखंड में मौसम का बड़ा बदलाव, तेज हवाएं और वज्रपात का अलर्ट जारी

    Aleksandr Gorbunov astronaut Butch Wilmore Cosmonaut International Space Station ISS June 2024 NASA Nick Hague return to earth Space space mission Sunita Williams अंतरिक्ष अंतरिक्ष यात्रा अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन कॉस्मोनॉट जून 2024 नासा निक हैग पृथ्वी पर वापसी बुच विलमोर सुनीता विलियम्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरात के अंधेरे में धधक उठे आधा दर्जन घर, एक मासूम की गई जान
    Next Article BCCI की अहम बैठक 22 को, इस मुद्दे पर होगा बड़ा फैसला!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अगर अपने बच्चों को बनाना है धोनी जैसा फिट, तो अपनाइये धोनी की ये डायट चार्ट

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

    October 24, 2026
    झारखंड

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    Latest Posts

    अगर अपने बच्चों को बनाना है धोनी जैसा फिट, तो अपनाइये धोनी की ये डायट चार्ट

    October 25, 2026

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.