Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»फिर बढ़े सुधा दूध के दाम, तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा रेट
    झारखंड

    फिर बढ़े सुधा दूध के दाम, तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा रेट

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुधा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार और झारखंड के लोगों के लिए एक अहम खबर है. सुधा दूध (Sudha Milk) की कीमतों में कल यानी 22 मई 2025 से इजाफा किया जा रहा है. बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन (COMFED) ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि सुधा दूध की विभिन्न किस्मों के दामों में ₹2 से ₹3 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है. मिली जानकारी के अनुसार फुल क्रीम दूध “सुधा गोल्ड” की कीमत ₹62 से बढ़ाकर ₹65 प्रति लीटर कर दी गई है. वहीं, “सुधा शक्ति” अब ₹55 के बजाय ₹57 प्रति लीटर और गाय का दूध ₹52 से बढ़कर ₹54 प्रति लीटर मिलेगा. बिहार और झारखंड के लिए जारी किए गए दो अलग-अलग आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि केवल दूध के दाम बढ़ाए गए हैं. सुधा के अन्य उत्पाद जैसे घी, दही, लस्सी, पेड़ा आदि की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.

    नए रेट्स एक नजर में :

    दूध का प्रकारपुराना मूल्य (₹/लीटर)नया मूल्य (₹/लीटर)
    सुधा गोल्ड (फुल क्रीम)₹62₹65
    सुधा शक्ति₹55₹57
    गाय का दूध₹52₹54

    क्यों बढ़े दूध के दाम?

    कॉम्फेड के अनुसार दूध उत्पादन की लागत में लगातार हो रही वृद्धि, पशु चारे की कीमतों में इजाफा और अन्य लॉजिस्टिक कारणों के चलते यह कदम उठाना पड़ा है.

    अमूल ने भी बढ़ाए थे दाम

    सुधा से पहले देश की एक और प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल ने भी इस साल की शुरुआत में दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. अमूल के इस फैसले से उसके कई उत्पाद जैसे अमूल स्टैंडर्ड, गोल्ड, भैंस का दूध, स्लिम एंड ट्रिम, टी-स्पेशल और ताजा दूध महंगे हो गए थे.

    Also Read : TSPC का जोनल कमांडर बनारस के अस्पताल से गिरफ्तार, पलामू एनकाउंटर में जख्मी हुआ

    2025 22 मई 2025 Bihar COMFED Cow milk Dairy Products jharkhand May 22 Milk Price Price Hike Sudha Gold Sudha Milk Sudha Shakti कीमतों में इजाफा गाय का दूध झारखंड दूध उत्पाद दूध की कीमत बिहार सुधा गोल्ड सुधा दूध सुधा शक्ति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article8th Pay Commission का खुलेगा पिटारा! सैलरी-पेंशन में होगा कितना उछाल…जानें
    Next Article पुंछ में सीमा पर गोलीबारी से प्रभावित परिवारों को मिलेगी सरकारी नौकरी 

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.