Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»‘सूबेदार’ का रिव्यू : अनिल कपूर की फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया
    मनोरंजन

    ‘सूबेदार’ का रिव्यू : अनिल कपूर की फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सूबेदार  
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सूबेदार  इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अनिल कपूर नजर आ रहे हैं। रिलीज के बाद दर्शकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों को फिल्म की कहानी और अभिनय पसंद आया, तो वहीं कुछ दर्शकों का कहना है कि फिल्म उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरी। कई लोगों का मानना है कि फिल्म की कास्टिंग तो काफी मजबूत है, लेकिन कहानी और स्क्रीनप्ले कुछ जगहों पर बिखरा हुआ महसूस होता है। खासकर कुछ हिस्सों को जबरदस्ती लंबा खींचा गया है, जिससे फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी लगती है।

    क्या है फिल्म की कहानी

    फिल्म की कहानी पूर्व सैनिक अर्जुन मौर्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अनिल कपूर ने निभाया है। अर्जुन सेना से रिटायर होकर अपने घर लौटते हैं और अब वह एक शांत और सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं। लेकिन उनकी जिंदगी इतनी आसान नहीं होती। उनकी बेटी श्यामा, जिसका किरदार राधिका मदन मौत हुई थी, तब उसके पिता देश की सेवा में सरहद पर तैनात थे। इसी वजह से पिता-बेटी के रिश्ते में दूरी बनी रहती है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by prime video IN (@primevideoin)

    शहर के अपराध से टकराता पूर्व सैनिक

    अर्जुन का दोस्त प्रभाकर, जिसका किरदार सौरभ शुक्ला ने निभाया है, उनकी नौकरी शहर के एक प्रभावशाली परिवार में ड्राइवर के रूप में लगवा देता है। यहां उनकी मुलाकात प्रिंस से होती है, जिसका किरदार  आदित्य रावल ने निभाया है। प्रिंस की बहन बबली दीदी, जिसका रोल मोना सिंह ने किया है, शहर की दबंग महिला है। वह जेल में रहते हुए भी अवैध रेत खनन और कई गैरकानूनी कामों का नेटवर्क चलाती है। अर्जुन मौर्य शांति से जीवन बिताना चाहते हैं, लेकिन शहर का भ्रष्ट सिस्टम और बबली दीदी के गुंडे उन्हें चैन से नहीं रहने देते। आखिरकार एक फौजी का स्वाभिमान जाग उठता है और वह अपनी बेटी और अपने सम्मान की रक्षा के लिए अपराधियों से भिड़ जाता है।

    मोना सिंह की एक्टिंग की खूब तारीफ

    फिल्म में कई कलाकारों की एक्टिंग को सराहा गया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मोना सिंह  के किरदार की हो रही है। दर्शकों का कहना है कि उन्होंने अपने दमदार अभिनय से फिल्म में अलग ही प्रभाव छोड़ा है। वहीं अनिल कपूर ने भी एक रिटायर्ड सैनिक की भूमिका को काफी गंभीरता और ऊर्जा के साथ निभाया है। हालांकि कुछ दर्शकों को लगता है कि कहानी अगर थोड़ी और मजबूत होती तो फिल्म का असर और बेहतर हो सकता था।

    दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

    कुल मिलाकर सूबेदार  एक ऐसी फिल्म है जिसमें दमदार कलाकार, इमोशनल कहानी और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलता है। लेकिन पटकथा और निर्देशन की कुछ कमजोरियों के कारण यह फिल्म सभी दर्शकों को पूरी तरह प्रभावित नहीं कर पाई।

    Also Read : होली पर पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार, हथियार और जिंदा गोलियां बरामद

    action drama Aditya Rawal Amazon prime video Anil Kapoor Bollywood Movie Mona Singh movie review OTT Release Radhika Madan Saurabh Shukla Subedar movie अनिल कपूर अमेज़न प्राइम वीडियो आदित्य रावल एक्शन ड्रामा ओटीटी रिलीज फिल्म रिव्यू बॉलीवुड फिल्म मूवी रिव्यू मोना सिंह राधिका मदान सूबेदार फिल्म सौरभ शुक्ला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 9 मार्च से लागू होगी ग्रीष्मकालीन वर्दी, आस्तीन मोड़कर टोपी के साथ ड्यूटी करेगी पुलिस
    Next Article UPSC CSE 2025 फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.