Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jun, 2026 ♦ 2:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»UPSC CSE 2025 फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप
    ट्रेंडिंग

    UPSC CSE 2025 फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2026Updated:March 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    UPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के आधार पर तैयार किया गया है। आयोग ने मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल रहे। लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी, जबकि इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए थे।

    अनुज अग्निहोत्री बने UPSC 2025 के टॉपर

    इस साल की सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे नंबर पर अकांश ढुल रहे। टॉप 10 में कई नए चेहरे शामिल हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

    टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची

    1. अनुज अग्निहोत्री
    2. राजेश्वरी सुवे एम
    3. अकांश ढुल
    4. राघव झुनझुनवाला
    5. ईशान भटनागर
    6. जिनिया अरोड़ा
    7. ए आर राजा मोहिद्दीन
    8. पक्षल सेक्रेटरी
    9. आस्था जैन
    10. उज्ज्वल प्रियांक

    इसके अलावा यशस्वी राज वर्धन, अक्षित भारद्वाज, अनन्या शर्मा, सुरभि यादव, सिमरनदीप कौर, मोनिका श्रीवास्तव, चितवन जैन, श्रुति आर, निसार दिशांत अमृतलाल और रवि राज भी टॉप-20 में शामिल हैं।

    कुल 958 उम्मीदवारों का चयन

    आयोग ने मेरिट के आधार पर 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) के पद शामिल हैं।

    श्रेणीवार चयनित उम्मीदवार

    सामान्य (General) : 317

    ईडब्ल्यूएस (EWS) : 104

    ओबीसी (OBC) : 306

    एससी (SC) : 158

    एसटी (ST) : 73

    कुल मिलाकर 958 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।

    348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल

    UPSC के अनुसार 348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल रखा गया है। इसका मतलब है कि इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं की जांच पूरी होने के बाद ही उनका चयन अंतिम माना जाएगा। वहीं दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। आयोग ने बताया कि कुछ कारणों से इनका परिणाम अभी जारी नहीं किया गया है।

    15 दिनों में जारी होंगे उम्मीदवारों के अंक

    आयोग ने जानकारी दी है कि सभी उम्मीदवारों के मार्क्स परिणाम जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपने लिखित और इंटरव्यू के अंक देख सकेंगे।

    कुल 1087 पदों पर होगी भर्ती

    सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस साल कुल 1087 पदों पर भर्ती की जाएगी। अलग-अलग सेवाओं में पदों का बंटवारा इस तरह है:

    IAS : 180 पद

    IFS : 55 पद

    IPS : 150 पद

    केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘A’ : 507 पद

    ग्रुप ‘B’ सेवाएं : 195 पद

    श्रेणीवार रिक्तियां

    कुल रिक्तियों में अलग-अलग वर्गों के लिए पद इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं:

    सामान्य : 446

    EWS : 104

    OBC : 306

    SC : 158

    ST : 73

    दिव्यांग श्रेणी के लिए भी आरक्षण

    UPSC ने बताया कि कुल रिक्तियों में दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के 42 पद भी शामिल हैं। इनमें अलग-अलग श्रेणियों के लिए पद तय किए गए हैं:

    PwBD-1 : 10 पद

    PwBD-2 : 14 पद

    PwBD-3 : 9 पद

    PwBD-5 : 9 पद

    Also Read : ‘सूबेदार’ का रिव्यू : अनिल कपूर की फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया

    Anuj Agnihotri Civil Services Exam 2025 Civil Services Topper Government Jobs IAS Result 2025 IAS रिजल्ट 2025 IFS Result 2025 IFS रिजल्ट 2025 IPS Result 2025 IPS रिजल्ट 2025 UPSC UPSC Candidates UPSC CSE 2025 Result UPSC CSE 2025 रिजल्ट UPSC Exam News UPSC Final Result UPSC Interview 2025 UPSC Merit List UPSC News UPSC Recruitment UPSC Result 2025 UPSC Topper 2025 UPSC Topper List 2025 UPSC Vacancy 2025 UPSC इंटरव्यू 2025 UPSC एग्जाम न्यूज़ UPSC कैंडिडेट UPSC टॉपर 2025 UPSC टॉपर लिस्ट 2025 UPSC न्यूज़ UPSC फाइनल रिजल्ट UPSC मेरिट लिस्ट UPSC रिक्रूटमेंट UPSC रिजल्ट 2025 UPSC वैकेंसी 2025 अनुज अग्निहोत्री सरकारी नौकरी सिविल सर्विस एग्जाम 2025 सिविल सर्विस टॉपर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘सूबेदार’ का रिव्यू : अनिल कपूर की फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया
    Next Article रांची में ईरान–इजरायल जंग के खिलाफ प्रदर्शन, मेन रोड में नारेबाजी कर जताया विरोध

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : राज्यसभा चुनाव 2026 – कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, झारखंड से प्रणव झा को मिला टिकट

    June 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिमडेगा के आम लंदन के लिए रवाना, महिला किसानों की मेहनत ने खोले विदेश के बाजार

    June 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसएसपी के अभियान का असर, चोरी की बाइक बेचने जा रहे युवक को नामकुम पुलिस ने दबोचा

    June 4, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : राज्यसभा चुनाव 2026 – कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, झारखंड से प्रणव झा को मिला टिकट

    June 4, 2026

    सिमडेगा के आम लंदन के लिए रवाना, महिला किसानों की मेहनत ने खोले विदेश के बाजार

    June 4, 2026

    एसएसपी के अभियान का असर, चोरी की बाइक बेचने जा रहे युवक को नामकुम पुलिस ने दबोचा

    June 4, 2026

    22 माह की अदिति लापता मामले में राज्यपाल ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

    June 4, 2026

    डीजल महंगा, बढ़ा ट्रांसपोर्ट का खर्च… रांची में मिनी ट्रक भाड़े में 15% बढ़ोतरी

    June 4, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.