Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्ट्रांग रूम सील, पहले चरण के चुनाव के बाद त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू
    झारखंड

    स्ट्रांग रूम सील, पहले चरण के चुनाव के बाद त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रविकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के बाद की स्थिति पर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि पहले चरण के मतदान के बाद 43 विधानसभा सीटों के ईवीएम और वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है. इन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी 15 जिलों के स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए एक-एक कंपनी अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. रविकुमार ने कहा कि पहले चरण का मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और किसी भी बूथ पर पुनर्मतदान की आवश्यकता नहीं पाई गई. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत अपेक्षाकृत अच्छा रहा, जबकि शहरी क्षेत्रों में कम मतदान प्रतिशत रिकाॅर्ड किया गया. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग भविष्य में शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष ध्यान देगा. पहले चरण में कुल 66.48% मतदान हुआ, जो 2019 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले लगभग तीन प्रतिशत अधिक है.

    हालांकि, उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट का डेटा आने के बाद मतदान प्रतिशत में आंशिक वृद्धि हो सकती है. रविकुमार ने यह भी बताया कि मतदान के दिन कुल 10 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें कांके, हटिया, रांची, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी और पलामू से मामले सामने आए हैं. साथ ही, चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए हैं. अब तक विभिन्न एजेंसियों ने 213 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की है, जो चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के लिए इस्तेमाल हो सकती थी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अगले चरणों में भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान में भाग लें और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें.

    2019 विधानसभा चुनाव 66.48% मतदान अर्द्धसैनिक बल अवैध सामग्री आदर्श आचार संहिता ईवीएम कांके ग्रामीण क्षेत्र चुनाव चुनावी उल्लंघन चुनावी प्रक्रिया जमशेदपुर त्रिस्तरीय सुरक्षा नकदी जब्ती निर्वाचन आयोग निर्वाचन पदाधिकारी पलामू पहले चरण पोस्टल बैलेट प्राथमिकी मतदान प्रतिशत रांची वीवीपैट शहरी क्षेत्र स्ट्रांग रूम हटिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में चुनावी साजिश के तहत जेएलकेएम के दो कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल
    Next Article हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के रास्ते सुगम होगा बिहार-ओडिशा का सफर: रांची और जमशेदपुर समेत कई रूटों पर बस चलाने की तैयारी, जानें डिटेल्स

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया इनकार, बेसरा निशांत रॉबर्ट की वेतनवृद्धि रोकी

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.