Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर दी श्रद्धांजलि
    झारखंड

    हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बिरसा चौक पहुंचकर महान स्वतंत्रता सेनानी और झारखंडी संस्कृति के प्रतीक, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी. उन्होंने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा, भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और उनके द्वारा दी गई बलिदान हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान है. झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को हम कभी नहीं भूल सकते. यह दिन न केवल झारखंड राज्य के स्थापना का है, बल्कि यह हमारे वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का अवसर भी है.” इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की भी बधाई दी और समाज में समरसता और मानवता का संदेश दिया. उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भी राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए सभी से मिलकर काम करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य अमर वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाना है। इसके लिए राज्य के हर नागरिक को मिलकर प्रयास करना होगा.”
    आंदोलनकारी कार्तिक पूर्णिमा खुशहाली गर्व गुरु नानक देव जी जयंती झारखंड झारखंडी संस्कृति धरती आबा नागरिक प्रकाश पर्व प्रतिमा प्रयास प्रेरणा बलिदान बिरसा चौक भगवान बिरसा मुंडा मानवता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची राज्य स्थापना दिवस वीर शहीद श्रद्धांजलि संकल्प समरसता समृद्धि स्वतंत्रता सेनानी स्वाभिमान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्ट्रांग रूम सील, पहले चरण के चुनाव के बाद त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू
    Next Article मोदी सरकार देश की संपत्ति को अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों को सौंपने की कोशिश कर रही है: राहुल गांधी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.