Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»रिम्स में एंबुलेंस सिस्टम पर सख्ती: बिना लाइसेंस वालों पर कार्रवाई
    Uncategorized

    रिम्स में एंबुलेंस सिस्टम पर सख्ती: बिना लाइसेंस वालों पर कार्रवाई

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 23, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिम्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रिम्स परिसर में निजी एंबुलेंसों की अनियमितता और अव्यवस्था को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। अब परिसर में चलने वाली सभी एंबुलेंस का पूरा डेटा तैयार किया जाएगा और उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

    वैध लाइसेंस नहीं तो होगी कार्रवाई, एंबुलेंस की होगी जांच

    रिम्स प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि जिन एंबुलेंस के पास वैध कमर्शियल लाइसेंस नहीं होगा, उनके खिलाफ संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे अवैध रूप से चल रही एंबुलेंस सेवाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

    इसके साथ ही यह भी सामने आया है कि कुछ एंबुलेंस के जरिए अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की आशंका है। ऐसे मामलों में पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

    साइलेंस जोन में सख्ती, पार्किंग व्यवस्था भी बदलेगी

    रिम्स परिसर को साइलेंस जोन घोषित किया गया है, इसलिए सभी एंबुलेंस चालकों को निर्देश दिया गया है कि परिसर में प्रवेश के बाद सायरन का उपयोग बंद रखें, ताकि मरीजों और परिजनों को शोर से परेशानी न हो।

    साथ ही परिसर में पार्किंग व्यवस्था को भी सुधारने की तैयारी चल रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। टेंडर पूरा होने के बाद अलग-अलग वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग तय की जाएगी, जिससे परिसर में भीड़ और अव्यवस्था कम होगी।

    Also Read : रांची में ट्रैफिक सुधार को लेकर बड़ा निरीक्षण, कई जगहों पर बदलाव की तैयारी

    Ambulance Current News investigation Johar Live Latest news ranchi Rims Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघरेलू विवाद बना तबाही की वजह, घरेलू झगड़े के बाद युवक ने घर को किया आग के हवाले
    Next Article भीषण गर्मी से बेहाल झारखंड: अर्थिंग सूखने से ट्रांसफार्मर पर मंडराया संकट, जेबीवीएनएल ने रद्द की कर्मियों की छुट्टियां

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तार

    September 10, 2026
    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.