Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»‘हमें दोष देना बंद करें, अपने गिरेबान में झांके’, सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
    ट्रेंडिंग

    ‘हमें दोष देना बंद करें, अपने गिरेबान में झांके’, सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 1, 2025Updated:June 1, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हमें
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारत ने एक बार फिर साफ शब्दों में पाकिस्तान को बता दिया है कि सिंधु जल संधि को लेकर झूठा प्रचार और आरोप अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ताजिकिस्तान के दुशांबे में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के पहले ग्लेशियर सम्मेलन में भारत के पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने पाकिस्तान की शिकायतों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा – “हमें दोष देना बंद करें, पहले खुद झांकिए कि आप क्या कर रहे हैं.”

    पाकिस्तान ने फिर उछाला मुद्दा

    दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को एक बयान में भारत पर सिंधु जल संधि को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि भारत ने संधि को “एकतरफा और अवैध तरीके से” स्थगित किया है और यह लाखों लोगों के जीवन को खतरे में डाल रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत “राजनीतिक लाभ” के लिए संधि का इस्तेमाल कर रहा है.

    भारत का सख्त जवाब – आतंकवाद से खुद संधि तोड़ रहा पाकिस्तान

    शहबाज शरीफ की इस टिप्पणी का जवाब देते हुए भारत ने मंच से दो टूक कहा कि पाकिस्तान खुद सीमा पार आतंकवाद फैलाकर इस संधि का उल्लंघन कर रहा है.

    कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा – “हम पाकिस्तान द्वारा मंच का दुरुपयोग कर बार-बार झूठ फैलाने की कोशिश की निंदा करते हैं. संधि के बाद हालात बहुत बदल चुके हैं – चाहे वो तकनीक हो, जनसंख्या हो, जलवायु परिवर्तन हो या फिर सीमा पार आतंकवाद. ऐसे में संधि की शर्तों पर दोबारा विचार करना ज़रूरी हो गया है.”

    सद्भावना से बनी थी संधि, उसी का उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान

    भारत ने साफ कहा कि यह संधि आपसी भरोसे और दोस्ती की भावना से बनी थी, लेकिन पाकिस्तान लगातार इसका उल्लंघन कर रहा है. आतंकवाद फैलाकर वह खुद भारत को नुकसान पहुंचा रहा है और फिर भी आरोप भारत पर लगाता है, जो सरासर गलत है.

    क्या है सिंधु जल संधि?

    1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता से सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर हुए थे. इसके तहत भारत को व्यास, रावी और सतलुज नदियों पर अधिकार मिला, जबकि पाकिस्तान को झेलम, चेनाब और सिंधु नदियों का पानी मिला. इस संधि को अब तक सबसे सफल जल समझौतों में से एक माना जाता रहा है.

    आरोपों की जगह जिम्मेदारी ले पाकिस्तान

    भारत का सीधा और कड़ा संदेश है – “अब बहुत हो गया.” पाकिस्तान को चाहिए कि वह बार-बार मंचों पर झूठे आरोप लगाने की बजाय खुद अपने गिरेबान में झांके. आतंकवाद के ज़रिए दोस्ती और भरोसे की इस संधि को तोड़ने का असली जिम्मेदार वही है.

    Also Read : पूर्णिया में बड़े भाई ने छोटे भाई की ह’त्या कर, श’व जेल चौक के पास फेंका

    Climate Change Dushanbe false propaganda Glacier Conference Glacier Melting India India-Pakistan Dispute India’s response Indian diplomacy Indus Water Treaty International Conference international platform Kirti Vardhan Singh Ministry of Environment Pakistan Pakistan's Complaint Tajikistan United Nations Water Dispute water resources अंतरराष्ट्रीय मंच अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कीर्ति वर्धन सिंह ग्लेशियर पिघलना ग्लेशियर सम्मेलन जल विवाद जल संसाधन जलवायु परिवर्तन झूठा प्रचार ताजिकिस्तान दुशांबे पर्यावरण मंत्रालय पाकिस्तान पाकिस्तान की शिकायत भारत भारत की प्रतिक्रिया भारत पाकिस्तान विवाद भारतीय कूटनीति संयुक्त राष्ट्र सिंधु जल संधि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई 8 जून को
    Next Article पटना मेट्रो का ट्रायल जल्द, इस दिन होगा उद्घाटन

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.