Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»कारोबार»शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह
    कारोबार

    शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई : कंपनियों के बेहतर तिमाही वित्तीय परिणाम के बावजूद वैश्विक कारकों के कारण बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 240.32 अंक गिरकर 39058.06 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 77.95 अंक उतरकर 1158.90 अंक पर रहा।
    अगले सप्ताह भी बाजार में बिकवाली देखे जाने की आशंका जतायी गयी है क्योंकि महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका लगा है। महाराष्ट्र में जहां भाजपा और उसके सहयोगी दल शिवसेना को बहुमत मिल गया है लेकिन सीटों की संख्या पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में घट गयी है। हरियाणा में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है लेकिन भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। भाजपा ने राज्य में गठबंधन में सरकार बनाने का ऐलान किया है।
    इन दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम से केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर दबाव बना है क्योंकि आम चुनाव में भारी जीत हासिल करने वाली यह पार्टी विधानसभा चुनावों में पिछड़ने लगी है जिसका निवेशकों पर नकारात्मक असर देखा जा सकता है। अगले साल के प्रारंभ में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और अब केन्द्र सरकार पर जन लुभावन नीतियां अपनाने का दबाव बनेगा। इसकी वजह से आगे जीएसटी दरों के साथ ही व्यक्तिगत आयकर दरों में भी कटौती की उम्मीद जाने लगी है ताकि आम लोगों की क्रय शक्ति बढ़ सके और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आ सके।
    समीझाधीन सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण अवकाश रहा। लगातार छह दिनों की तेजी के बाद मंगलवार को बाजार में भारी बिकवाली देखी गयी जिससे बीएसई का सेंसेक्स 334.54 अंक गिरकर 38963.84 अंक पर रहा। इंफोसिस में हुयी भारी बिकवाली से बाजार पर दबाव बना था। निफ्टी 71.95 अंक गिरकर 11589.90 अंक पर रहा।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महानायक थे पटेल
    Next Article अमेरिका की विशेष बलों की कार्रवाई के दौरान कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के सरगना अबु बकर अल-बगदादी

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.