Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»स्टार फुटबालर लियोनल मैसी ने 35वीं हैट्रिक से मनाया बैलन डी ओर का जश्न
    खेल-सिनेमा

    स्टार फुटबालर लियोनल मैसी ने 35वीं हैट्रिक से मनाया बैलन डी ओर का जश्न

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मैड्रिड। स्टार फुटबालर लियोनल मैसी की एक और जबरदस्त हैट्रिक की बदौलत एफसी बार्सिलोना ने मैलोरका के खिलाफ 5-2 की जीत दर्ज कर ली, इसी के साथ वह लीगा सैंटानडेर तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।

    मैसी ने पिछले सोमवार ही करियर में छठी बार बैलन डी ओर खिताब जीता था और कैंप नू स्टेडियम में अपने प्रशंसकों को यह ट्रॉफी दिखाने के बाद उन्होंने करियर में 35वीं हैट्रिक लगाकर इसका जबरदस्त जश्न मनाया।

    इस बीच इवान रैकिटिक ने मिडफील्ड में कमाल का खेल दिखाया। मैच के छह मिनट बाद एंटनी ग्रिज़मैन ने टीम के लिये पहला गोल किया। ग्रिज़मैन ने कार्नर से हाफलाइन तक अकेले ही भागते हुये गेंद को कीपर के ऊपर से निकाल बॉक्स में पहुंचा दिया और स्कोर 1-0 पहुंचाया।

    मैसी ने 17वें मिनट में टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई जब क्षेत्र के बाहर से उन्होंने अपने बायें पैर से गोल किया और मैनुएल रीना देखते रह गये। लुईस सुआरेज़ ने 27वें मिनट में सर्जरी राबर्टाे से मिले पास पर अच्छा शॉट खेला जबकि मैसी का एक प्रयास विफल हो गया।

    गोल की तलाश में लगे बार्का को कोई सफलता नहीं मिली जबकि मैलोरका के लिये एंटे बुदीमीर ने बढ़िया डिफ्लेक्शन कर गेंद को बार्सिलोना के नेट में पहुंचा गोल दाग स्कोर 2-1 कर दिया। बार्सिलोना इस गोल से दबाव में दिखा और मैसी ने बिना समय व्यर्थ किये अपना दूसरा गोल क्षेत्र के बाहर से दाग स्कोर 3-1 पर पहुंचा दिया।

    इसके बाद सुआरेज़ ने लंबे पास की मदद से रीना को छकाते हुये गोल किया और बार्सिलोना को 4-1 की मजबूत बढ़त मिल गयी। ग्रिजमैन दूसरे हाफ में बार्सिलोना के लिये पांचवां गोल करने के काफी करीब पहुंचे जब उन्होंने डी जोंग के पास पर गोल का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

    हालांकि अर्जेंटीना के स्टार मैसी ने अपने बायें पैर से बेहतरीन स्ट्राइक की बदौलत गोल कर मैच में अपनी हैट्रिक पूरी कर ली और टीम का स्कोर 5-1 पहुंचा उसे जीत दिला दी।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहम सामूहिक सहभागिता से विकास चाहते हैं : पवन शर्मा
    Next Article लाइव रिपोर्ट : कांके विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में हवा

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.