रांची: एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने राजधानी में मतदान की पूर्व संध्या बाइक से मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. एसएसएपी ने पुलिस दल की बाइक टीम के साथ इस्लामी मरकज, मारवाड़ी कॉलेज, लिटिल गार्डन स्कूल, कर्बला चौक समेत कई इलाकों में संकीर्ण गलियों में स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
बाइक से घूमकर एसएसपी ने लिया बूथों की सुरक्षा का जायजा

