दिल्ली के एक मामले में फरार चल रहे विष्णुकांत झा गिरफ्तार, पुलिस की स्पेशल टीम ने की कार्रवाई

देवघर/रांची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार को एक मामले में फरार चल रहे विष्णुकांत झा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार विष्णुकांत बंपास टाउन के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने देवघर नगर थाना के सहयोग से विष्णुकांत को दबोचा है।

बताया जाता है कि विष्णुकांत पर दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाना में कांड संख्या 32/18 दर्ज है। इस मामले में विष्णुकांत फरार चल रहा था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने देवघर पुलिस से संपर्क किया और विष्णुकांत झा को गिरफ्तार किया है।