Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में विशेष मध्यस्थता अभियान का समापन, 97 पारिवारिक मामलों का हुआ निपटारा
    झारखंड

    रांची में विशेष मध्यस्थता अभियान का समापन, 97 पारिवारिक मामलों का हुआ निपटारा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : विवाह एवं पारिवारिक मामलों के निपटारे के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची द्वारा आयोजित विशेष मध्यस्थता अभियान का शुक्रवार को सफल समापन हो गया। यह अभियान 16 जून 2025 से 20 जून 2025 तक चलाया गया था, जिसमें कुल 193 लंबित वादों में से 97 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।

    डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने बताया कि इस अभियान में अधिवक्ता मध्यस्थों, विशेषज्ञ मध्यस्थों एवं अधिवक्ताओं ने समर्पण भाव से भागीदारी की, जिसके परिणामस्वरूप पहले दिन 37, दूसरे दिन 29, तीसरे और चौथे दिन 11-11 और अंतिम दिन 9 मामलों का समाधान निकाला गया।

    उन्होंने बताया कि यह पहल माननीय झालसा (झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार) के निर्देश पर की गई थी, जिसका उद्देश्य न्यायालयों में लंबित पारिवारिक वादों का वैकल्पिक समाधान उपलब्ध कराना था।

    एक उल्लेखनीय मामला: छह साल बाद टूटा गतिरोध

    अभियान के दौरान वाद संख्या ओ.एस. 142/2025 को दो मध्यस्थताओं के दौर में सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया। यह वाद पिछले छह वर्षों से पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर लंबित था। दोनों के बीच अलगाव के कारण उनकी सात वर्षीय पुत्री भी पिता से दूर रह रही थी। अधिवक्ता मध्यस्थ एल.के. गिरि, सहयोगी मध्यस्थ ममता चौधरी, और दोनों पक्षों के अधिवक्ता मो. इमरान और मो. जमीलूर रहमान के प्रयासों से यह मामला सुलझा, जिससे न सिर्फ दो परिवारों के बीच की दूरी खत्म हुई बल्कि एक बच्ची को अपने पिता का स्नेह भी प्राप्त हुआ।

    डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने कहा, “मध्यस्थों की भूमिका न केवल वादों के समाधान में अहम है, बल्कि वे समाज को टूटने से भी बचाते हैं। भविष्य में भी ऐसे अभियानों के माध्यम से न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल व सुलभ बनाया जाएगा।”

    यह अभियान पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए वैकल्पिक प्रणाली के रूप में मध्यस्थता की उपयोगिता को एक बार फिर से रेखांकित करता है।

    Also Read : जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

    2025 justice campaign 2025 न्याय अभियान advocate mediator alternative dispute resolution case resolution District Legal Services Authority DLSA Ranchi family matters family reconciliation JHALSA directive Jharkhand judicial system judicial solution law and justice Marital disputes marital settlement mediation center mediation process Pending Cases Ranchi Court social justice special mediation campaign अधिवक्ता मध्यस्थ कानून और न्याय जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ झारखंड न्याय व्यवस्था झालसा निर्देश डालसा रांची न्यायिक समाधान पारिवारिक मामले पारिवारिक सुलह मध्यस्थता केंद्र मध्यस्थता प्रक्रिया रांची कोर्ट लंबित मामले वाद निस्तारण विवाहिक विवाद विशेष मध्यस्थता अभियान वैकल्पिक विवाद समाधान वैवाहिक सुलह सामाजिक न्याय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“विविधता में एकता” भारत की सबसे बड़ी शक्ति है : राज्यपाल गंगवार
    Next Article ब्यूरोक्रेट्स साथ दें तो एक साल में रांची को बनायेंगे नंबर-1 शहर : रक्षा राज्य मंत्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.