Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»“विविधता में एकता” भारत की सबसे बड़ी शक्ति है : राज्यपाल गंगवार
    झारखंड

    “विविधता में एकता” भारत की सबसे बड़ी शक्ति है : राज्यपाल गंगवार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 20, 2025Updated:June 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    "विविधता में एकता"
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राज भवन में आयोजित बंगाल स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर झारखंड में रह रहे बंगाली समुदाय को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विविधता की प्रशंसा करते हुए कहा कि “विविधता में एकता” भारत की सबसे बड़ी शक्ति है और यह विश्व के लिए एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करता है।

    राज्यपाल ने कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों का संगम है। “हमें न केवल अपनी भाषा और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए, बल्कि अन्य राज्यों की भाषा और संस्कृति का भी आदर करना चाहिए,” उन्होंने कहा। इसी क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान को एक दूरदर्शी पहल बताया, जो राज्यों के बीच एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

    उन्होंने झारखंड और बंगाल के आपसी संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये दो राज्य केवल भौगोलिक रूप से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में रह रहे बंगाली समुदाय ने राज्य की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति में सराहनीय योगदान दिया है।

    राज्यपाल ने बंगाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि यह भूमि रचनात्मकता, विचार और सांस्कृतिक चेतना की भूमि रही है। उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर, शरतचंद्र चट्टोपाध्याय, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जैसे साहित्यकारों और राजा राम मोहन राय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे समाज सुधारकों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।

    उन्होंने कहा कि बंगाली समाज ने परंपरा और आधुनिकता के संतुलन का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह सम्पूर्ण भारत के लिए प्रेरणादायक है। राज्यपाल ने दुर्गा पूजा और काली पूजा जैसे पर्वों के उल्लासपूर्ण आयोजन की भी सराहना की और कहा कि बंगाल सांस्कृतिक ही नहीं, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक दृष्टि से भी देश के अग्रणी राज्यों में से एक रहा है।

    Also Read : जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

    Bengal culture Bengal Foundation Day Bengali community cultural diversity cultural exchange Ek Bharat Shreshtha Bharat Governor Santosh Kumar Gangwar Governor's Address India's unity Indian Culture jharkhand Jharkhand news National Unity Raj Bhavan ranchi Unity in diversity एक भारत श्रेष्ठ भारत झारखंड झारखंड न्यूज बंगाल संस्कृति बंगाल स्थापना दिवस बंगाली समुदाय भारत की एकता भारतीय संस्कृति रांची राज भवन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राज्यपाल संबोधन राष्ट्रीय एकता विविधता में एकता सांस्कृतिक आदान-प्रदान सांस्कृतिक विविधता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारी बारिश के बीच विद्युत कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि: अजय राय
    Next Article रांची में विशेष मध्यस्थता अभियान का समापन, 97 पारिवारिक मामलों का हुआ निपटारा

    Related Posts

    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026
    क्राइम

    झारखंडः मानव तस्करी के लिहाज से इन 8 जिलों को रेलवे ने माना अतिसंवेदनशील, आईआरआरसी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एक्टिव

    October 23, 2026
    Latest Posts

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.