Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना जू में ठंड से बचाने के लिए जानवरों की खास देखभाल शुरू, हीटर से लेकर स्पेशल डाइट तक की व्यवस्था
    बिहार

    पटना जू में ठंड से बचाने के लिए जानवरों की खास देखभाल शुरू, हीटर से लेकर स्पेशल डाइट तक की व्यवस्था

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2025Updated:November 30, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना जू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : ठंड बढ़ते ही पटना जू में जानवरों और पक्षियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। नाइट हाउस की खिड़कियों पर पुआल और पर्दे लगाए गए हैं ताकि ठंडी हवा अंदर न जा सके और जानवर गर्म वातावरण में रह सकें।

    बड़े जानवरों के लिए हीटर और खास इंतजाम

    शेर और बाघ के बाड़ों में हीटर लगाए गए हैं। नाइट हाउस में उनके बैठने के लिए लकड़ी के प्लेटफार्म बनाए गए हैं, जिससे उन्हें ठंडे फर्श पर बैठना न पड़े। जू प्रशासन के अनुसार शेर-बाघ को ठंड के मौसम में अंडा भी दिया जाता है, जिससे उनका शरीर गर्म बना रहे। दिन में वे धूप में रहते हैं, जबकि रात को हीटर उनकी गर्मी का प्रमुख सहारा है।

    सांप और सरीसृपों के लिए हाई वोल्टेज बल्ब

    सांपों के केज में हाई वोल्टेज बल्ब लगाए गए हैं ताकि तापमान गर्म रहे। साथ ही केज में बोरा भी बिछाया गया है, जिस पर वे आराम कर सकें।

    पटना जू

    चिंपांजी, भालू और बंदरों की डाइट बदली

    चिंपांजी और बंदरों को च्यवनप्राश दिया जा रहा है। भालू को आंवला मुरब्बा और च्यवनप्राश खिलाया जा रहा है ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे। खुले मैदान में रहने वाले हिरण, जिराफ और अन्य जानवरों के बैठने के लिए पुआल बिछाया गया है। छोटे शावकों को बोरे का खोल पहनाया गया है ताकि वे ठंड से सुरक्षित रहें। जिराफ की डाइट में भी बदलाव किया गया है।

    गर्म पानी की सुविधा

    जू में जानवरों के पीने और नहाने के लिए हल्का गर्म पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। पानी में नमक मिलाकर जानवरों को दिया जा रहा है, जिससे उन्हें सर्दी से राहत मिले।

    पक्षियों के लिए विशेष व्यवस्था

    पक्षियों के पिंजरों को कपड़ों से ढक दिया गया है ताकि हवा कम जाए। हर पिंजरे में मिट्टी और पुआल से छोटा नाइट हाउस बनाया गया है, जिसमें पक्षी आराम कर सकें। पक्षियों को फल के साथ-साथ चना और मूंगफली दी जा रही है। मोर को खाने में अंडा दिया जा रहा है।

    पटना जू

    Also Read : झारखंड में ठंड ने बढ़ाई परेशानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Special care for animals begins at Patna Zoo to protect them from the cold with arrangements ranging from heaters to special diets. पटना जू में ठंड से बचाने के लिए जानवरों की खास देखभाल शुरू हीटर से लेकर खास डाइट तक की व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में ठंड ने बढ़ाई परेशानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
    Next Article रांची में आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच… जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.