Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»रांची में आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच… जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11
    खेल-सिनेमा

    रांची में आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच… जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2025Updated:November 30, 2025No Comments3 Mins Read66
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में आज यानी रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें दोपहर 12 बजे तक स्टेडियम पहुँच जाएंगी। दर्शकों के लिए गेट सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलेंगे।

    मौसम रहेगा ठंडा, बारिश नहीं

    मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह हल्का कोहरा रहेगा और दिन भर बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। शाम को ओस पड़ने की आशंका है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है।

    तीन साल बाद रांची में वनडे, टिकट दो दिन में खत्म

    तीन साल बाद रांची में अंतरराष्ट्रीय वनडे हो रहा है। फैंस में जबरदस्त उत्साह है और सारे टिकट सिर्फ दो दिन में बिक गए।

    4000 से ज्यादा पुलिस तैनात, ट्रैफिक प्लान बदला

    मैच को देखते हुए शहर में हाई अलर्ट है। दर्शकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा। स्टेडियम के आसपास कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्शन किया गया है।

    पिच रिपोर्ट : पहले स्पिन, बाद में बल्लेबाजों का राज

    पिच आमतौर पर धीमी रहती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, फिर स्पिनरों का दबदबा रहेगा। ओस पड़ने पर दूसरी पारी में रन चेज करना आसान हो जाता है। इस मैदान पर अब तक खेले 6 वनडे में से 3 मैच भारत ने चेज करते हुए जीते हैं। टॉस आज अहम हो सकता है।

    पार्किंग और खाने-पीने की व्यवस्था

    स्टेडियम में हर सेक्टर में खाने-पीने के स्टॉल लगे हैं। एक बार बाहर निकलने पर दोबारा प्रवेश नहीं मिलेगा। पार्किंग के लिए 10 जगहें तय की गई हैं :

    • सखुआ बागान
    • धुर्वा गोलचक्कर मैदान
    • डीएवी स्कूल मैदान
    • नेहरू स्टेडियम
    • मियां मार्केट
    • संत थॉमस स्कूल के पास
    • प्रभात तारा मैदान
    • शहीद मैदान
    • हेलीपैड मैदान

    स्टेडियम में इन चीजों की सख्त मनाही

    • पानी की प्लास्टिक या कांच की बोतल
    • सिगरेट, माचिस, लाइटर
    • कोई भी हथियार या धातु का सामान
    • बाहर का खाना-पीना, शराब
    • डीएसएलआर कैमरा, वीडियो कैमरा
    • तंबाकू उत्पाद
    • हेलमेट

    नवजात शिशुओं के लिए भी अलग टिकट जरूरी है। दर्शकों से अनुरोध है कि अपने टिकट पर लिखे गेट से ही प्रवेश करें।

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

    भारत : केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।

    साउथ अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम, रुबिन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, नंद्रे बर्गर।

    Also Read : पटना जू में ठंड से बचाने के लिए जानवरों की खास देखभाल शुरू, हीटर से लेकर स्पेशल डाइट तक की व्यवस्था

    India vs South Africa ODI match in Ranchi today… Know the pitch report and probable playing 11 रांची में आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच… जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना जू में ठंड से बचाने के लिए जानवरों की खास देखभाल शुरू, हीटर से लेकर स्पेशल डाइट तक की व्यवस्था
    Next Article नई FIR से नेशनल हेराल्ड केस में हलचल, 2,000 करोड़ रुपये के विवाद में शीर्ष कांग्रेस नेता घिरे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.