Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गैंगरेप की शिकार स्पेनिश टूरिस्ट महिला ने सुनाई ‘आपबीती’, ढाई घंटे तक की दरिंदगी, ‘पति को बांधा और मुझे लगातार पीटते रहे’
    क्राइम

    गैंगरेप की शिकार स्पेनिश टूरिस्ट महिला ने सुनाई ‘आपबीती’, ढाई घंटे तक की दरिंदगी, ‘पति को बांधा और मुझे लगातार पीटते रहे’

    Team JoharBy Team JoharMarch 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड को शर्मशार करने वाली दुमका कांड पीड़िता स्पेनिश महिला टूरिस्ट ने रोंगटे खड़े कर देने वाला अपनी ‘हॉरर स्टोरी’ बताई. दर्ज एफआईआर में बताया है कि आरोपितों ने बारी-बारी से उसके साथ ढाई घंटे तक दरिंदगी की. सातों आरोपी उस रात (शुक्रवार) वारदात के दौरान लगातार लात-मुक्के बरसाते रहे. इतना ही नहीं पीड़ित विदेशी महिला ने बताया, ‘रेप के आरोपियों ने उसके पति के हाथों को बांध दिया और उसे पीटते रहे.’ महिला ने कहा, ‘मुझे लग रहा था कि आरोपी उस रात मेरी हत्या कर देंगे लेकिन भगवान की कृपा से अभी भी जिंदा हूं.’

    पीडिता ने बताया है कि आरोपितों ने दुष्कर्म की घटना के बाद उनके पति की स्मार्टवॉच, डायमंड की अंगूठी, पर्स, ब्लूटूथ, स्पेन बैंक का क्रेडिट कार्ड, बांग्लादेशी सिक्के, 11 हजार भारतीय रुपये और 300 यूएस डालर लूट लिए.

    तीन आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश

    बता दें कि इस कांड में संलिप्त सात आरोपियों में तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है. चार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है. दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि पुलिस पीडिता की मेडिकल जांच समेत आवश्यक कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्पेनिश दंपती के दुमका आने की कोई जानकारी नहीं थी.

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक्स पर किया पोस्ट

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा की ओर से डीजीपी को इस आशय का पत्र भेजे जाने से संबंधित जानकारी आयोग ने एक्स पर भी पोस्ट की है.

    झालसा ने भी लिया संज्ञान

    झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने भी मामले पर संज्ञान लेते हुए पीडित महिला और उसके पति को कानूनी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. दोनों की सुरक्षा की झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष और हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद निगरानी कर रहे हैं. कानूनी प्रविधानों के तहत पीडि़त को अधिकतम 10 लाख रुपये तक का मुआवजा, बेहतर इलाज और सभी कानूनी सुविधाएं प्रदान की जाएगी.

    इसे भी पढ़ें: Big Breaking : विदेश से भारत भ्रमण पर आयी स्पेन की महिला से गैंगरेप, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी 

    इसे भी पढ़ें: ED के आठवें समन का जवाब देने को तैयार हुए सीएम केजरीवाल, शर्ते बताई

     

    ‘आपबीती’ #Jharkhand News City News Current News Daily News gang rape jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Spanish Tourist Woman 'Aapbeeti' Today's News आज की खबर करंट न्यूज गैंगरेप जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर स्पेनिश टूरिस्ट महिला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिसान नेता ने कहा- पीछे नहीं हटेंगे किसान, 6 मार्च को दिल्ली कूच करने का ऐलान
    Next Article छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ पलामू में सामूहिक दुष्कर्म, नशीली चीज खिलाकर दिया घटना को अंजाम

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Latest Posts

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.