Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»किसान नेता ने कहा- पीछे नहीं हटेंगे किसान, 6 मार्च को दिल्ली कूच करने का ऐलान
    ट्रेंडिंग

    किसान नेता ने कहा- पीछे नहीं हटेंगे किसान, 6 मार्च को दिल्ली कूच करने का ऐलान

    Team JoharBy Team JoharMarch 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : आन्दोलनरत किसानों ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है. प्रदर्शन कर रहे किसान वर्ग ने साफ कर दिया कि वह जब तक दिल्ली नहीं पहुंचेंगे, तब तक पीछे नहीं हटेंगे. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है कि 6 मार्च को सभी राज्यों के किसान बसों व ट्रेनों के रास्ते से दिल्ली कूच करेंगे. पंढेर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को कहा था कि वह ट्रैक्टर ट्रालियों की बजाय बसों व ट्रेनों से दिल्ली आ जाए, लेकिन अब जिन लोगों के पास ज्यादा साधन नहीं है, वह 6 को दिल्ली कूच करेंगे.

    पंढेर ने कहा, ”पंजाब और हरियाणा के किसान यहीं (खनौरी और शंभू बॉर्डर) रहेंगे, हम अपने ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों के बिना आगे नहीं बढ़ेंगे. हमने दिल्ली की ओर मार्च करने का अपना फैसला नहीं बदला है, हम तब तक इंतजार करेंगे जब तक सरकार सड़कें फिर से नहीं खोल देती. हमने अन्य राज्यों के किसानों से 6 मार्च को रेलवे, बसों या किसी अन्य वाहन का उपयोग करके दिल्ली की ओर मार्च करने के लिए कहा है.”

    इससे पहले जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बयान जारी करते हुए यह कहा था कि 10 मार्च को 12 से 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन होगा. उन्होंने कहा, ”दिल्ली जाने का कार्य़क्रम टला नहीं है. हम इससे पीछे नहीं हटे हैं. केंद्र सरकार को घुटने के बल लाने के लिए हमने रणनीति तय की है. हमने निर्णय लिया है कि 6 मार्च को पूरे देश से हमारे लोग रेल, बस और हवाई मार्ग से (दिल्ली) आएंगे. हमारा 10 मार्च को 12 से 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन होगा. हम लोग अपील करते हैं कि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो. इसके अलावा किसान 14 मार्च को ‘किसान महापंचायत’ भी करेंगे. इसमें 400 से अधिक किसान संघ भाग लेंगे.

    Country Delhi farmers Haryana johar live news Movement Punjab Tractor Trolley आंदोलन किसान जोहार लाइव न्यूज़ ट्रैक्टर ट्रॉली दिल्ली देश पंजाब हरियाणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED के आठवें समन का जवाब देने को तैयार हुए सीएम केजरीवाल, शर्ते बताई
    Next Article गैंगरेप की शिकार स्पेनिश टूरिस्ट महिला ने सुनाई ‘आपबीती’, ढाई घंटे तक की दरिंदगी, ‘पति को बांधा और मुझे लगातार पीटते रहे’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लुईस ब्राउन: IVF से जन्मी दुनिया की पहली बच्ची की कहानी बताने वाली डॉक्यूमेंट्री को 48 साल पूरे

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : दूरदर्शन के पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ मानहानि का केस, जानिये किसने किया केस

    September 7, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL पेपर लीक : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता सवालों के घेरे में, बाबूलाल बोले- कार्रवाई से क्यों हिचक रही सरकार?”

    September 7, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशाः 4 करोड़ लोगों को रुला रही है प्याज, महाराष्ट्र की बारिश ने 70 रुपए प्रति किलो पहुंचा दिया दाम

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    150 साल बाद फिर ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी संग्राम, राष्ट्रगीत से राष्ट्रवाद तक क्यों छिड़ी जंग

    September 7, 2026
    Latest Posts

    लुईस ब्राउन: IVF से जन्मी दुनिया की पहली बच्ची की कहानी बताने वाली डॉक्यूमेंट्री को 48 साल पूरे

    September 7, 2026

    नई दिल्ली : दूरदर्शन के पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ मानहानि का केस, जानिये किसने किया केस

    September 7, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता सवालों के घेरे में, बाबूलाल बोले- कार्रवाई से क्यों हिचक रही सरकार?”

    September 7, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026

    ओडिशाः 4 करोड़ लोगों को रुला रही है प्याज, महाराष्ट्र की बारिश ने 70 रुपए प्रति किलो पहुंचा दिया दाम

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.