Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में भारतीय टीम को 4 विकेट से हराया
    खेल-सिनेमा

    साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में भारतीय टीम को 4 विकेट से हराया

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कटक. टीम इंडिया को दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 विकेट से हार मिली. इसके साथ मेहमान टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. साउथ अफ्रीका की यह भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में लगातार 7वीं जीत है. इसमें 2 टेस्ट, 3 वनडे और 2 टी20 शामिल हैं. मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 148 रन बनाए. कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका. श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक 40 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य को 18.2 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया. हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी और 81 रन बनाए. सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 जून को विशाखापट्‌टनम में खेला जाएगा.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में रीजा हेंड्रिक्स  को आउट किया. उन्होंने 3 गेंद पर 4 रन बनाए. भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में ड्वेन प्रिटोरियस को भी पवेलियन भेजा. उन्होंने 4 रन बनाए. पहले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले रासी वान डर डुसेन इस बार कमाल नहीं कर सके. वे एक रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का तीसरा शिकार बने. पावरप्ले में 3 विकेट खोने के बाद कप्तान तेंबा बावुमा और हेनरिक क्लासेन ने चौथे विकेट के लिए 64 रन जोड़कर टीम को संभाला.

    बावुमा 30 गेंद पर 35 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने 4 चौका और एक छक्का लगाया. इस बीच क्लासेन ने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने डेविड मिलर के साथ मिलकर टीम की जीत पक्की कर दी. क्लासेन 46 गेंद पर 81 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर आउट हुए. 7 चौके और 5 छक्के जड़े. मिलर के साथ 51 रन की साझेदारी की. वे जब आउट हुए, तब टीम को सिर्फ 5 रन की जरूरत थी. मिलर ने 15 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाए. 1 चौका और 1 छक्का लगाया. पार्नेल 1 रन बनाकर भुवनेश्वर का चौथा शिकार बने. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन दिए. चहल ने 4 ओवर में 49 रन दिए. वहीं अक्षर पटेल ने 1 ओवर में 19 और पंड्या ने 3 ओवर में 31 रन लुटाए.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: DGP नीरज सिन्हा ने किया मेन रोड का निरीक्षण, घटनास्थल का जायजा लिया
    Next Article मुदस्सिर उर्फ कैफी के परिजनों ने सरकार से इंसाफ की मांग की, पुलिस पर जान बूझकर बेटे को मारने का आरोप लगाया

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.