Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सोनम वांगचुक पर लगे आरोपों को लेकर पत्नी गीतांजलि का बयान, “झूठे आरोप, साजिश रची जा रही है”
    देश

    सोनम वांगचुक पर लगे आरोपों को लेकर पत्नी गीतांजलि का बयान, “झूठे आरोप, साजिश रची जा रही है”

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2025Updated:September 30, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सोनम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर उनकी पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये सभी आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं।

    गीतांजलि ने लद्दाख पुलिस के महानिदेशक (DGP) के बयानों को खारिज करते हुए कहा, “यह सब एक सोची-समझी साजिश है। प्रशासन किसी को फंसाकर अपने मन की करना चाहता है। डीजीपी का बयान पूरी तरह से झूठा है।”

    उन्होंने सवाल उठाया कि लद्दाख जैसे शांत क्षेत्र में आखिर सीआरपीएफ को गोली चलाने की अनुमति किसने दी? उन्होंने कहा, “अपने ही लोगों पर गोलियां चलाना बेहद गंभीर मामला है, खासकर तब जब यहां कभी कोई हिंसक आंदोलन नहीं हुआ।”

    गीतांजलि ने साफ कहा कि सोनम वांगचुक का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। “वे उस समय कहीं और शांतिपूर्ण तरीके से भूख हड़ताल पर बैठे थे। जब वे वहां मौजूद ही नहीं थे, तो किसी को कैसे भड़का सकते हैं?”

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार लद्दाख को संविधान के छठे शेड्यूल के तहत अधिकार देने से बचना चाहती है। “अब एक झूठा नैरेटिव बनाकर बलि का बकरा ढूंढा जा रहा है। डीजीपी का बयान भी इसी एजेंडे का हिस्सा है।” गीतांजलि का कहना है कि सिर्फ वे ही नहीं, बल्कि पूरा लद्दाख इन आरोपों को खारिज करता है।

    #WATCH | Ladakh: On Police’s allegations against Sonam Wangchuk, his wife, Gitanjali J Angmo, says, “We strongly condemn the DGP’s statements. Not only I, but everyone in Ladakh denounces those allegations… This narrative is being fabricated to blame and frame someone, allowing… pic.twitter.com/6FuPwd4Wlp

    — ANI (@ANI) September 30, 2025

    Also Read : JSPCB ने किया NGT के आदेश का उल्लंघन, भरना परा जुर्माना

    गीतांजलि जे. अंगमो छठा शेड्यूल झूठे आरोप डीजीपी बयान पर्यावरण कार्यकर्ता प्रशासनिक साजिश बलि का बकरा लद्दाख लद्दाख अधिकार लद्दाख आंदोलन लद्दाख पुलिस लद्दाख प्रदर्शन शांतिपूर्ण भूख हड़ताल सीआरपीएफ सोनम वांगचुक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSPCB ने किया NGT के आदेश का उल्लंघन, भरना परा जुर्माना
    Next Article अपने ही घर में फंदे पर लटकी मिली 16 वर्षीय नाबालिग की ला’श, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.