Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»…तो दिल्ली में हो सकती है पानी की किल्लत, रिहायशी इलाकों में घुसा पानी, जानें क्या है पूरा मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    …तो दिल्ली में हो सकती है पानी की किल्लत, रिहायशी इलाकों में घुसा पानी, जानें क्या है पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: हरियाणा से दिल्ली को पानी सप्लाई करने वाली बवाना मुनक नहर में देर रात 1 बजे बड़ा हादसा हो गया. जेजे कॉलोनी की तरफ से नहर की दीवार टूट गई, जिससे नहर का पानी आसपास की कॉलोनियों में भर गया. पानी इतना बढ़ गया कि घरों में घुस गया और लोगों को डर सताने लगा कि कहीं उनका सामान खराब न हो जाए. नहर के आसपास रहने वाले लोगों को रातभर पानी के बीच रहना पड़ा. सुबह एनडीआरएफ की टीम पहुंची और फंसे हुए लोगों को नाव से सुरक्षित जगह पर पहुंचा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि 10 से 15 दिन पहले नहर के पास से पानी लीक हो रहा था. पिछले कई दिनों से हरियाणा की तरफ से मुनक नहर में ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा था, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया. बताया जा रहा है कि लोगों को निकालने के साथ ही नहर के टूटे हिस्से की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है. पानी भरने की वजह से यहां की बिजली काट दी गई है. सुबह से ही बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बिना कुछ खाए-पिए इधर-उधर भटक रहे हैं.

    कई इलाकों में भरा पानी

    स्थानीय लोगों की माने तो नहर जे, के, एल और एम ब्लॉक की तरफ से टूट गई है. शुरुआत में चार ब्लॉक में पानी भर रहा था. तीन फीट तक पानी आ गया था. उन्होंने बताया कि पानी भरने से कॉलोनी का मुख्य रास्ता भी बंद हो गया है. रात करीब 12 बजे घरों में पानी आना शुरू हुआ और धीरे-धीरे जलस्तर बढ़ता गया. सुबह करीब तीन बजे एनडीआरएफ की टीम पहुंची. तब से लोगों के घरों से पानी निकालने का काम जारी है. पानी भरने की वजह से कोई भी अपने दफ्तर नहीं जा सका. उन्होंने बताया कि 26 जून से नहर के कंक्रीट से पानी निकल रहा था. वहीं सांसद योगेंद्र चंदोलिया लोगों की समस्याओं का जायजा लेने के लिए सुबह-सुबह यहां पहुंचे. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की लापरवाही की वजह से बवाना की जेजे कॉलोनी के जे, के, एल और एम ब्लॉक में पानी भर गया है. कई साल पहले डीडीए ने यह कॉलोनी दिल्ली सरकार को दी थी. बताया गया कि डीडीए ने सीवर और पानी की लाइन बिछाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड को 18 करोड़ रुपए दिए थे. अगर जल बोर्ड आज काम करता, सीवर लाइन बिछाई होती तो यह नौबत नहीं आती.

    मंत्री सौरभ भारद्वाज ने किया निरीक्षण

    दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने डब्ल्यूएचओ बिल्डिंग के पास ड्रेन नंबर 12 पर बने बैराज का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा, “…पिछली बार यमुना का जलस्तर इतना बढ़ गया था कि वह तटबंध तोड़कर बैराज से टकरा गया था, जिससे बैराज टूट गया था…इसके लिए पूरे साल भर से तैयारियां चल रही हैं, यह बैराज नया बना है, 32-32 एचपी के तीन पंप लगाए गए हैं, नई मशीनरी लगाई गई है…लगभग 5 मीटर चौड़ा पत्थरों का तटबंध बनाया गया है, तैयारियां अच्छी हैं. किसी भी स्थिति में यदि यमुना का जलस्तर बढ़ता भी है, तो यह तटबंध नहीं टूटेगा…हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार यमुना का पानी शहर में नहीं घुसेगा.

    किल्लत दिल्ली नहर टूटा पानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्रिकेट और कुश्ती के बाद अब इस खेल पर फिल्म बनाना चाहते हैं आमिर खान
    Next Article बीजेपी के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज आएंगे 14 जुलाई को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.