Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राहुल सिंह गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार, टोरी साइडिंग पर फिर करने वाले थे हमला
    झारखंड

    राहुल सिंह गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार, टोरी साइडिंग पर फिर करने वाले थे हमला

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के गैंग पर बड़ा शिकंजा कसते हुए उसके छह साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए अपराधियों के नाम हैं – मो. शाहिद अंसारी, नितेश उरांव, तरुण यादव, शमशाद अंसारी, मो. मोजम्मिल अंसारी और मनोज तूरी।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये अपराधी चिरो मोड़ के पास यात्री शेड में हथियारों के साथ बैठे हैं और किसी बड़ी घटना की तैयारी कर रहे हैं। डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी को धर दबोचा।

    गिरफ्तारी के समय आरोपी शराब पी रहे थे और उनके पास से तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, हथियार और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जांच में पता चला कि ये सभी 10 जून को चंदवा के टोरी साइडिंग में रंगदारी को लेकर हुई गोलीबारी में शामिल थे और दोबारा हमला करने की योजना बना रहे थे।

    इसके बाद की गई छापेमारी में पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी मनोज तूरी को भी गिरफ्तार कर लिया। मनोज पर चंदवा और बालुमाथ थाना क्षेत्रों में कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि इन गिरफ्तारी से इलाके में अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

    Also Read :  गाद प्रबंधन नीति से मिलेगी बिहार को बाढ़ से राहत, गंगा-कोसी में जल्द शुरू होगा नियंत्रण अभियान

    अपराध नियंत्रण अपराधी गिरफ्तार एसपी कुमार गौरव गुप्त सूचना गैंगस्टर गिरोह चंदवा गोलीकांड झारखंड अपराध समाचार झारखंड पुलिस कार्रवाई टोरी साइडिंग फायरिंग डीएसपी अरविंद कुमार पुलिस छापेमारी पुलिस सफलता मनोज तूरी रंगदारी मामला राहुल सिंह गिरोह लातेहार क्राइम न्यूज लातेहार पुलिस सुरक्षा अभियान स्कूटी और बाइक जब्त हथियार बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडिप्टी CM ने रुद्राभिषेक कर श्रावणी मेले का किया भव्य उद्घाटन
    Next Article साप्ताहिक हाट बना कचरे का ढेर, गंदगी से लोग परेशान…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः मधु कोड़ा के मुंबई की करोड़ों की संपत्तियों पर फिलहाल नहीं होगी ई-नीलामी, जानिये पूरा मामला

    July 16, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    Latest Posts

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.