Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में छह बाइक चोर धराये, चोरी की गाड़ी से करते थे कोयला ढुलाई
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में छह बाइक चोर धराये, चोरी की गाड़ी से करते थे कोयला ढुलाई

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2025Updated:May 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में बाइक चोर गिरोह का खुलासा हुआ है। बाइक चोरी के इल्जाम में रातु पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम जियाउल अंसारी, सजीबुल अंसारी, इमरान अंसारी, कलीम अंसारी, मोबीन अंसारी उर्फ गुड्डू और समीम अंसारी बताये गये। इनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों ने आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गयी है।

    रातू थानेदार इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह को इंफॉर्मेशन मिली थी कि जेल से छूटने के बाद जियाउल अंसारी फिर से अपने पुराने धंधे में जुट गया है। वह अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर जहां-तहां से दो पहिया वाहन टपा लेता है। इन चोरी की गाड़ियों को वह औने-पौने दाम में ग्रामीण इलाकों में बेच देता है। मिली इंफॉर्मेशन पर थानेदार ने अपनी टीम के साथ जियाउल अंसारी के घर पर रेड मारी। उसके घर से पुलिस को एक चोरी की बाइक मिली। पुलिस ने जियाउल अंसारी को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया। उसके बाद जियाउल अंसारी की निशानदेही पर सजीबुल अंसारी के घर पर पुलिस ने रेड मारी और उसके घर से बिना कागजात का तीन मोटर साईकिल बरामद की। सजीबुल अंसारी और इमरान अंसारी की निशानदेही पर कलीम अंसारी के घर से एक मोडिफाई किया हुआ एक पल्सर एवं एक बजाज डिस्कवर बाइक बरामद की गयी। इमरान अंसारी के ही निशानदेही पर मोबीन अंसारी उर्फ गुड्डू एवं समीम अंसारी के घर से एक-एक मोडिफाई की गयी बाइक बरामद हुई। चोरी की बाइक पकड़ी न जा सके, इस चलते ये सारे चोर गाड़ियों की पेट्रोल टंकी अदला-बदली कर दिया करते थे। ये लोग चोरी की मोटरसाइकिल का स्वरूप बदलकर कोयला ढोने में इस्तेमाल करते थे। बाइक की पहचान छिपाने के लिए गाड़ी का नंबर प्लेट तक हटा दिया जाता था।

    इन्हें दबोचने में रातू थानेदार इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह, एसआई विशेश्वर कुमार, छोटू कुमार, नवीन शर्मा और अनुप कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

    Also Read : EPF पर 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खातों में आएगा पैसा

    Also Read : राज्य के विकास पर ICAI और वित्त विभाग की नयी पहल

    arrest based on information bike modification bike theft gang bike theft racket coal transportation Imran Ansari Jharkhand crime Jharkhand crime report Jharkhand police Kaleem Ansari Mobin Ansari alias Guddu motorcycle theft number plate removal police action Police raid Ratu news Ratu Police Station Sajibul Ansari Samim Ansari stolen bike stolen vehicles seized vehicle theft vehicle thief gang Ziaul Ansari इंफॉर्मेशन के आधार पर गिरफ्तारी इमरान अंसारी कलीम अंसारी कोयला ढुलाई चोरी की बाइक चोरी के वाहन जब्त जियाउल अंसारी झारखंड अपराध झारखंड क्राइम रिपोर्ट झारखंड पुलिस नंबर प्लेट हटाना पुलिस कार्रवाई पुलिस रेड बाइक चोरी गिरोह बाइक चोरी रैकेट बाइक मॉडिफिकेशन मोटरसाइकिल चोरी मोबीन अंसारी उर्फ गुड्डू रातू थाना रातू न्यूज वाहन चोर गैंग वाहन चोरी सजीबुल अंसारी समीम अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleEPF पर 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाते में आएंगे पैसे
    Next Article ESIC रांची मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट्स और फैकल्टी की होगी नियुक्ति, वॉक-इन इंटरव्यू 29-30 मई को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.