Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ESIC रांची मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट्स और फैकल्टी की होगी नियुक्ति, वॉक-इन इंटरव्यू 29-30 मई को
    झारखंड

    ESIC रांची मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट्स और फैकल्टी की होगी नियुक्ति, वॉक-इन इंटरव्यू 29-30 मई को

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ESIC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के नामकुम, रांची स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में सीनियर रेजिडेंट्स और फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

    इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विषयों में शिक्षण संकाय को अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा। प्रदर्शन संतोषजनक रहने पर इसे तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। सीनियर रेजिडेंट्स की नियुक्ति भी इसी आधार पर होगी।

    इंटरव्यू की तिथियां:

    29 मई: सामान्य चिकित्सा, बाल चिकित्सा, त्वचा रोग, मनोरोग, रेडियो-निदान, और दंत चिकित्सा के लिए फैकल्टी का इंटरव्यू।

    30 मई: ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, नेत्र रोग, स्त्री रोग व अन्य विभागों के लिए इंटरव्यू।

    पदों का विवरण:

    1. प्रोफेसर: 6 पद
    2. एसोसिएट प्रोफेसर: 12 पद
    3. सहायक प्रोफेसर: 11 पद
    4. सीनियर रेजिडेंट्स: 13 पद

    इच्छुक उम्मीदवार 27 मई तक अपना आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ई-मेल dean-ranchi.jh@esic.gov.in पर भेज सकते हैं। इंटरव्यू 29 और 30 मई को सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे के बीच आयोजित होगा।

    आयु सीमा:

    • फैकल्टी पदों के लिए अधिकतम 69 वर्ष
    • सीनियर रेजिडेंट्स के लिए अधिकतम 45 वर्ष
    • अधिक जानकारी के लिए www.esic.nic.in वेबसाइट पर विजिट करें।

    अस्पताल की जानकारी:

    ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन 17 अप्रैल को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ की उपस्थिति में हुआ था। 220 बेड वाले इस अत्याधुनिक अस्पताल में तीन ऑपरेशन थिएटर, 34 सामान्य वार्ड, 6 आइसोलेशन वार्ड और 40 ओपीडी कक्ष हैं।

    यह अस्पताल झारखंड के 5 लाख से अधिक बीमित कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। 99.06 करोड़ रुपये की लागत से बना यह अस्पताल 17,559 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

    यहां जल्द ही मेडिकल कॉलेज भी शुरू किया जाएगा, जिसमें 50 एमबीबीएस सीटें होंगी। अस्पताल ओपीडी और इनडोर मरीजों (IPD) के साथ विशेषज्ञ और सुपर-स्पेशलिस्ट सेवाएं भी प्रदान करेगा।

    Also Read : लालू यादव के खिलाफ ईडी के पूरक आरोप पत्र पर 3 जून को होगा फैसला

    Also Read :  कैंसर से जूझते टाटा स्टील के अधिकारी ने पत्नी और दो बेटियों संग की आत्मह’त्या, इलाके में मचा हड़कंप…

    Doctor Appointment Employees' State Insurance Corporation ESIC ESIC Hospital Ranchi ESIC Interview ESIC इंटरव्यू ESIC हॉस्पिटल रांची faculty recruitment government job Health Recruitment Healthcare Services hospital Jharkhand Medical College MBBS Seats MBBS सीटें Medical College Medical Institution Medical Recruitment Medical Staff Selection Namkum ranchi ranchi news Senior Residents Walk-in Interview कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सा संस्थान झारखंड मेडिकल कॉलेज डॉक्टर भर्ती नामकुम फैकल्टी नियुक्ति मेडिकल कॉलेज मेडिकल भर्ती मेडिकल स्टाफ चयन रांची वॉक इन इंटरव्यू सरकारी नौकरी सीनियर रेजिडेंट्स स्वास्थ्य सेवाएं हॉस्पिटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में छह बाइक चोर धराये, चोरी की गाड़ी से करते थे कोयला ढुलाई
    Next Article मेगा ब्लॉक का चल रहा काम, कई ट्रेनें जून तक रद्द

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.