Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अवसरवादी हैं सीता सोरेन, चुनाव हारकर फिर झामुमो में आएंगी : मिथिलेश ठाकुर
    झारखंड

    अवसरवादी हैं सीता सोरेन, चुनाव हारकर फिर झामुमो में आएंगी : मिथिलेश ठाकुर

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जामताड़ा के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुमका की भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन पर हमले किये. ठाकुर ने सीता सोरेन अवसरवादी प्रवृति की महिला हैं. वे सिर्फ निजी स्वार्थ के बारे में ही सोचती और जानती हैं. लोकसभा चुनाव में हारने के बाद फिर से उनका अपने परिवार और पार्टी में वापसी होगी यह मैं आपको विश्वास के साथ कह रहा हूं. मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के 6 चरण पूरे हो चुके हैं. तीन चरण में झारखंड के कुल 11 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इन सभी 11 सीटों पर इंडी गठबंधन विपक्ष पर पूरी तरह से भारी पड़ा है. 1 जून को संथाल परगना के तीन सीटों पर चुनाव होना है. यह सभी सीट भी हम भारी अंतर से जीत रहे हैं.

    विकास करना तुष्टिकरण है तो हमें परहेज नहीं

    एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि आरोप लगाना, झूठे वादे करना, जनता को गुमराह रखना यह भाजपा की पहचान है. भाजपा की ओर से जो तुष्टिकरण का आरोप लगाया जा रहा है इसमें कोई सार्थकता नहीं है. गरीबों को मुफ्त अनाज देना, 125 यूनिट बिजली मुफ्त देना, सावित्रिबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना चलाना, गरीबों को अबुआ आवास देना यदि तुष्टीकरण है तो झामुमो को इससे कोई परहेज नहीं है.

    पंचायत चुनाव में भी प्रचार कर सकते हैं पीएम

    दुमका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि यह चुनावी सभा किसी भी प्रकार से चुनाव परिणाम का फैक्टर नहीं है. इवेंट मैनेजमेंट के तहत मोदी जी का कार्यक्रम चलता रहता है और किसी पंचायत स्तरीय चुनाव में भी वह पहुंच जाएं तो कोई बड़ी बात नहीं. उन्होंने कहा कि जहां तक देशभर की बात है तो 4 तारीख को चुनाव परिणाम आने के साथ ही आपको पता चल जाएगा कि हमारा गठबंधन दिल्ली में सरकार बनाने जा रहा है. इंडी गठबंधन के प्रधानमंत्री प्रत्याशी के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि समय आने पर वह चेहरा भी स्पष्ट हो जाएगा.

    इसे भी पढ़ें: हजारीबाग से आया था अफीम खरीदने, बुंडू पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Jamtara jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग से आया था अफीम खरीदने, बुंडू पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक
    Next Article BREAKING: हेमंत की जमानत याचिका पर HC में सुनवाई कल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.