Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अंतरिक्ष से सकुशल वापस लौटे शुभांशु शुक्ला… देखें वीडियो
    ट्रेंडिंग

    अंतरिक्ष से सकुशल वापस लौटे शुभांशु शुक्ला… देखें वीडियो

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शुभांशु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : करीब 23 घंटे के रोमांचक सफर के बाद 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट कैलिफोर्निया तट के पास सफलतापूर्वक समुद्र में स्प्लैशडाउन हुआ। 20 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर उन्होंने न सिर्फ विज्ञान की नई इबारतें लिखीं, बल्कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा के अगले अध्याय गगनयान मिशन को भी नई दिशा दी।

    अंतरिक्ष में किया भारत का नाम रोशन

    शुभांशु शुक्ला, 41 साल बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने। 1984 में राकेश शर्मा के बाद यह भारत की सबसे बड़ी उपस्थिति थी। एक्सियम स्पेस, NASA, ISRO और SpaceX के सहयोग से चले इस Axiom Mission-4 में भारत ने 548 करोड़ रुपये में एक सीट खरीदी थी।

    18 दिनों के प्रवास के बाद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और पूरे दल के पृथ्वी पर लौटते हुए।pic.twitter.com/0Zhhfieeux

    — Ocean Jain (@ocjain4) July 15, 2025

    ऐतिहासिक क्षण

    ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और Axiom-4 मिशन की टीम 18 दिनों के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) प्रवास के बाद ड्रैगन अंतरिक्ष यान से प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतरी।#ShubhanshuShukla | #AxiomMission4 | #Axiom pic.twitter.com/RnWdu7As2p

    — आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) July 15, 2025

    अंतरिक्ष में वैज्ञानिक प्रयोगों की झड़ी

    शुभांशु ने 20 दिन की यात्रा में 60 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिनमें भारत के 7 प्रमुख प्रयोग भी शामिल थे:

    • अंतरिक्ष में मेथी और मूंग उगाने की कोशिश
    • स्पेस माइक्रोएल्गी पर काम
    • हड्डियों की सेहत पर प्रभाव का अध्ययन

    प्रधानमंत्री और छात्रों से जुड़े

    28 जून को उन्होंने ISS से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की और भारत को अंतरिक्ष से भव्य बताया। पीएम ने मज़ाकिया अंदाज़ में पूछा – “गाजर का हलवा साथियों को खिलाया?” शुभांशु ने मुस्कराकर जवाब दिया – “हां, साथ बैठकर खाया।”

    इतना ही नहीं, 3, 4 और 8 जुलाई को शुभांशु ने 500 से ज्यादा भारतीय छात्रों से हैम रेडियो के जरिए संवाद किया। इसका मकसद था युवाओं में STEM विषयों के प्रति रुचि जगाना।

    ISRO से गगनयान मिशन पर चर्चा

    6 जुलाई को उन्होंने ISRO चीफ डॉ. वी. नारायणन और अन्य अधिकारियों के साथ संवाद कर गगनयान मिशन के लिए सुझाव साझा किए। माना जा रहा है कि उनका अनुभव इस महत्वाकांक्षी भारतीय मिशन में बड़ी भूमिका निभाएगा।

    पृथ्वी की शानदार तस्वीरें और अनुभव

    ISS के कपोला मॉड्यूल से ली गई पृथ्वी की अनमोल तस्वीरें उन्होंने दुनिया के साथ साझा कीं। उन्होंने कहा, “धरती को सात खिड़कियों से देखना एक आध्यात्मिक अनुभव था।”

     

     

     

    Axiom Mission 4 Axiom Space Dragon spacecraft Gaganyaan Gaganyaan Mission India in space India's Space Mission Indian Air Force Indian astronaut Indian Contribution to Space Indian Pride Indian science Indian Space Program ISRO NASA Rakesh Sharma Shubhanshu Shukla space mission space travel SpaceX Splashdown अंतरिक्ष मिशन अंतरिक्ष में भारत अंतरिक्ष में भारतीय योगदान अंतरिक्ष यात्रा एक्सियम स्पेस गगनयान गगनयान मिशन ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भारत का अंतरिक्ष अभियान भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम भारतीय अंतरिक्ष यात्री भारतीय गौरव भारतीय वायु सेना भारतीय विज्ञान राकेश शर्मा शुभांशु शुक्ला स्प्लैशडाउन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई जलापूर्ति केंद्र की बदहाली पर कांग्रेस नगर कमिटी ने किया प्रदर्शन, DC को सौंपा ज्ञापन
    Next Article चोरी के इरादे से मंदिर में घुसा युवक वही सो गया, सुबह पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.