Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»शारदीय नवरात्र : नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की होती है उपासना
    धर्म/ज्योतिष

    शारदीय नवरात्र : नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की होती है उपासना

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नवरात्रि का छठा दिन : अश्विन शुक्लपक्ष षष्ठी तिथि 4 अक्टूबर शुक्रवार को नव दुर्गाओं में छठी देवी माँ कात्यायनी की उपासना होती है। माता कात्यायनी अमोघ फलदायिनी हैं ये ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं। माँ कात्यायनी का यह रूप वृहस्पति ग्रह का प्रतिक है इनकी पूजा से वृहस्पति ग्रह को शांत किया जा सकता है। देवी कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत चमकीला और भास्वर है, इनकी चार भुजाएँ हैं जो अभयमुद्रा, वरमुद्रा, तलवार और कमल-पुष्प से सुशोभित है। इनका वाहन सिंह है। महिषासुर दानव को मारने के लिए त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, महेश अपने तेज का अंश देकर महिषासुर के विनाश के लिए जिस देवी को उत्पन्न किया महर्षि कात्यायन ने सर्वप्रथम इस देवी की पूजा की इसी से यह कात्यायनी कहलाई। कात्यायनी की भक्ति और उपासना से मनुष्य को अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन माँ के भोग के रूप में शहद अपर्पित करना चाहिए जिससे आकर्षण शक्ति बढ़ती है।

    जिन कुमारी कन्याओ के विवाह मे विलम्ब हो रहा हो, उन्हे इस दिन माँ कात्यायनी की उपासना अवश्य करनी चाहिए, जिससे उन्हें मनचाहा वर की प्राप्ति होती है।
    कन्याएं विवाह के लिये कात्यायनी मन्त्र का जप करें-
    ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि ।

    नंदगोपसुतम् देवि पतिम् मे कुरुते नम:॥

    नवरात्रि में छठे दिन भक्तों को इस मन्त्र का जाप करना चाहिए।

    या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।

    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

    आचार्य प्रणव मिश्रा

    आचार्यकुलम ,अरगोड़ा, रांची

    9031249105

    Latest news Navratri Sharadiya Navratri
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 04 अक्टूबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article रांची : पुलिस व माओवादियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: श्रावणी मेले के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.