Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»ललन सिंह के गढ़ में शाह की हूंकार, सीएम पर साधा निशाना, कहा- पीएम बनने के लिए कांग्रेस की चौखट पर बैठे नीतीश
    बिहार

    ललन सिंह के गढ़ में शाह की हूंकार, सीएम पर साधा निशाना, कहा- पीएम बनने के लिए कांग्रेस की चौखट पर बैठे नीतीश

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    bjp amit shah
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंगेर : गृहमंत्री अमित शाह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र मुंगेर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक पैदाईश भ्रष्टाचार के विरोध से हुई थी। इंदिरा गांधी का विरोध कर नीतीश कुमार राजनीति में आए थे। लेकिन अब तो पीएम बनने के लिए कांग्रेस की चौखट पर बैठे हैं।

    लालू यादव को मूर्ख बना रहे हैं नीतीश कुमार

    गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार लालू यादव को मूर्ख बना रहे हैं। इन्हें यहीं रहना है। पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि अभी बहुत बड़ा फोटो देखा। फोटो देखकर आश्चर्य हुआ। कहा गया कि 20 से ज्यादा पार्टियां इकट्ठा हुई। वह बात तो सही है। आपने 20 से अधिक पार्टी इकट्ठा कर ली। लेकिन यह 20 पार्टियां हैं कौन-कौन हैं। यह वही है जो 2004-14 में जिन्होंने 20 लाख करोड़ का घपला-घोटाला और भ्रष्टाचार किया।

    सत्ता हथियाने का प्रयास कर रहे हैं सीएम नीतीश

    उन्होंने कहा कि यह बिहार की भूमि है, जयप्रकाश की भूमि है जहां से भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत हुई थी। नीतीश बाबू आपको शर्म आनी चाहिए। 20 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस, लालू प्रसाद यादव, अरविंद केजरीवाल के साथ बैठकर सत्ता हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। आप जरा बताओ जो आदमी सत्ता के लिए सारे सिद्धांत को छोड़ दे उस पर भरोसा कर सकते हैं क्या? अरे नीतीश बाबू आपकी राजनीतिक पैदाइश भ्रष्टाचार का विरोध कर ,इंदिरा-लालू का विरोध कर हुई। आप की शुरुआती इंदिरा गांधी के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर हुई और आप किस मुंह से कांग्रेस और लालू प्रसाद के साथ बैठ गए ?

    शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी का उड़ाया मजाक

    अमित शाह ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि आप किस मुंह से लखीसराय की जनता के सामने आएंगे ? कांग्रेस और राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह अजीब प्रकार की पार्टी है। हम जिस पार्टी से आते हैं वहां नेता को लॉन्च नहीं किया जाता है। जनता लॉन्च करती है। कांग्रेस पार्टी 20 सालों से राहुल गांधी की लॉन्चिंग कर रही है।

    लेकिन हर बार असफल हो जा रही है। इस बार भी कांग्रेस पार्टी ने पटना में राहुल गांधी की लॉन्चिंग का विफल प्रयास किया। बिहार की जनता कभी भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं रहेगी। 2024 में बिहार की जनता को तय करना है कि 20 बार फेल लॉन्चिंग करने वाले राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी चाहिए, आप बताइए फेल लॉन्चिंग करने वाले राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी चाहिए बताओ। कौन प्रधानमंत्री बनेगा ? मुंगेर वासियों को संकल्प लेना है कि जिन्होंने दिल बदला है भ्रष्टाचारियों से मिले हैं उन्हें दंड देना है।

    Amit shah Bihar Congress Lalan Singhm targets CM Nitish Kumar lalu yadav Munger Nitish Kumar sitting on PM अमित शाह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में मना डॉक्टर्स डे, शहर के डॉक्टरों को किया गया सम्मानित
    Next Article मानहानी मामले में सरयू राय को कोर्ट से मिली क्लीन चिट, पूर्व मंत्री ने बन्ना गुप्ता को दी ये सलाह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.