Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, निफ्टी चार माह बाद 12 हजारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    बिजनेस

    सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, निफ्टी चार माह बाद 12 हजारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई : विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों और रियलिटी क्षेत्र को गति देने के लिए किये गये उपायों के दम पर घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स ऐतिहासिक स्तर तक चढ़ने के बाद नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
    सेंसेक्स 183.96 अंक यानी 0.45 प्रतिशत चढ़कर 40,653.74 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 40,688.27 अंक के ऐतिहासिक स्तर तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50.05 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त में 12,016.10 अंक पर बंद हुआ जो इस साल 04 जून के बाद का उच्चतम स्तर है।
    गत 24 अक्टूबर के बाद 10 कारोबारी सत्रों में से इस सप्ताह 05 नवंबर की गिरावट को छोड़कर शेष नौ दिन सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुआ हैं।
    मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने लिवाली की। बीएसई का मिडकैप 0.69 प्रतिशत चढ़कर 14,848.19 अंक और स्मॉलकैप 0.54 प्रतिशत की बढ़त में 13,546.03 अंक पर पहुँच गया। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1,600 से ज्यादा आवासीय परियोजनाओं में अटके पड़े 4.58 लाख मकानों का निर्माण पूरा करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये की आरंभिक राशि के साथ एक विशेष कोष के गठन को मंजूरी दी। इससे शेयर बाजार में कुल मिलाकर निवेश धारणा सकारात्मक रही।
    ऊर्जा और धातु समूहों में करीब एक प्रतिशत की बढ़त रही। रियलिटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक लगभग पौने एक फीसदी चढ़े। सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा के शेयरों में तीन प्रतिशत की बढ़त रही। येस बैंक में सवा तीन फीसदी की गिरावट रही।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल के चार ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार
    Next Article शराब माफिया ने हत्या की नियत से करवाया था उत्पाद विभाग के चालक पर जानलेवा हमला, चार अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    क्राइम

    मैगी में सीसा ढूँढते-ढूँढते बीत गए 11 साल, दिल्ली हाईकोर्ट ने केस किया खारिज, बोला – अब बंद करो ये खींचतान

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026

    झारखंड: वन महोत्सव में बोले हेमंत सोरेन- पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी

    August 11, 2026

    75 से 100 फीसद चयन झारखंड के मूलवासियों का, हेमंत सोरेन ने गिनाए नियुक्तियों के आंकड़े

    August 11, 2026

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.