Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल के चार ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार
    देश

    जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल के चार ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    जम्मू/श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों को आज यानी गुरुवार को हिजबुल के चार ओवर ग्राउंड वर्कर के सोपोर में होने की सूचना मिली। पुलिस और सुरक्षाबलों ने बड़ी मुस्तैदी से इस अभियान को अंजाम देते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन ओवर ग्राउंड वर्कर से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।
    इससे पहले एक नवंबर को भी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके से शुक्रवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया था। उनके पास से तीन हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे।

    21 राष्ट्रीय राइफल्स तथा एसओजी की ओर से हंदवाड़ा में नाका लगाया गया था। चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में इन्होंने लश्कर के ओजीडब्ल्यू के रूप में काम करने की बात स्वीकार की। इनकी पहचान मागाम हंदवाड़ा के जफर व तजामुल के रूप में हुई थी।
    ओवर ग्राउंड वर्कर जिसे संक्षेप में ओजीडब्ल्यू कहा जाता है। ये आम लोगों की तरह रहकर आतंकियों के लिए काम करते हैं। किसी आतंकवादी घटना को अंजाम देने के लिए ये ओजीडब्ल्यू आतंकवादियों के लिए जमीन तैयार करते हैं।

    यह आतंकियों तक सुरक्षाबलों की सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही उनके लिए हथियार, पैसा और सुरक्षित ठिकाने का बंदोबस्त करते हैं। आतंकवादियों के साथ ही ये ओजीडब्ल्यू सेना के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं हैं।

    सुरक्षाबलों के भारी दवाब के चलते आतंकी और उनके मददगार ओवर ग्राउंड वर्कर छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने ऐसी रणनीति बनाई है कि आम लोगों के साथ उनका संपर्क ही न होने पाए। इसके चलते पथराव की घटनाएं भी कम हुई हैं।

    #Crime news #National News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : साढ़े 5 करोड़ के घपले में फरार डाकघर के खजांची ने कोर्ट में किया सरेंडर, घोटालेबाज पंचायत सचिव बर्खास्त
    Next Article सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, निफ्टी चार माह बाद 12 हजारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा की 8 स्थायी समितियों में टीएमसी को एक भी अध्यक्ष पद नहीं, सागरिका घोष बोलीं- संसद बना रहा ‘वन पर्सन, वन पार्टी शो’

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    Latest Posts

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.