Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सड़क निर्माण देख भड़के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, बोले-अनियमितता करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई
    झारखंड

    सड़क निर्माण देख भड़के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, बोले-अनियमितता करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2024Updated:January 17, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा : सिमडेगा जिला के कोलेबिरा मनोहरपुर मुख्य पद पर सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण एनएच 320 जी का कार्य चल रहा है. जिस पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण के क्रम में रास्ता पर भारी अनियमिता का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जनता के शिकायत पर कोलेबिरा से मनोहरपुर तक NH  320G का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, इस रास्ता पर आम जनों की साफ-साफ शिकायत है कि इस रास्ता पर आने जाने वाले राहगीरों को पेड़ों से टकराकर कई बार दुर्घटना हुई है. कई लोग इसका शिकार हो चुके हैं और कई लोगों की जान भी चली गई है. यह रास्ता का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य जारी है, लेकिन रास्ते पर कई पेड़ ऐसे हैं जिन्हें अभी तक नहीं काटा गया है, जिससे कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है.

    उन्होंने यह भी बताया कि यह रास्ता का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य हो रही है परंतु यह प्राक्कलन के अनुरूप नहीं हो पा रही है, जो यह मेटल और डस्ट दिया जा रहा है इसका थिकनेस अलग-अलग है, साइड में 8 इंच एवं अंदर में 6 इंच 5 इंच कहीं-कहीं चार इंच ही मेटल डालकर रास्ता का कार्य किया जा रहा है, और रोड के साइड भी फ्लैंक है. लेकिन अभी तक फ्लैंक नहीं डाला गया है, और फ्लैंक नहीं होने से कालीकरण रोड पर बड़ी गाड़ी चलेगी तो रास्ता टूट जाएगा. रास्ता में कंपैक्ट दिया जा रहा है उसमें पानी की मात्रा बहुत कम है और रोलिंग भी नहीं के बराबर चलाया जा रहा है. साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि यह रास्ता पर रेडियम की लाइट नहीं है चेतावनी बोर्ड तक नहीं है जिससे आने वाले और जाने वाले राहगीरों को कभी भी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है.

    उन्होंने गंभीर मामला बताते हुए रॉयल्टी चोरी के बारे में कहा कि इस रास्ता पर अवैध क्रशर से मटेरियल का सप्लाई किया जा रहा है, उसका भी जांच होना चाहिए क्योंकि अवैध क्रशर से आ रहा है जिसके तहत सरकार के राजस्व का चोरी भी किया जा रहा है. आए दिन देखने से मिलता है कि भ्रष्टाचार कर रास्ता बनाने पर रास्ता बहुत जल्द ही टूट जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य पर लगे पदाधिकारी राज्य सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है. रास्ता का घटिया निर्माण हो और राज्य सरकार को बदनाम किया जाए. यह राज्य सरकार को बदनाम करने की भी साजिश है. ऐसे भी हमारे सरकार को केंद्र सरकार का पहले से बुरी नजर पड़ी हुई है. इन सारी चीजों को लेकर मैं आम जनता को और NH के पदाधिकारी को बताना चाहता हूं कि इस तरह का साजिश नहीं होना चाहिए और इस तरह का भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए. कहा कि ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए एनएच के विभागीय केंद्र सरकार के सचिव और राज्य के मंत्री को पत्र लिखा जाएगा.

    इसे भी पढ़ें: ईडी के विरोध में जेएमएम ने किया बोरियो में चक्का जाम, ढोल-नगाड़े के साथ उतरे नेता

     

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Simdega Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सिमडेगा स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी के विरोध में जेएमएम ने किया बोरियो में चक्का जाम, ढोल-नगाड़े के साथ उतरे नेता
    Next Article …और देखते ही देखते जमींदोज हो गई फर्नीचर दुकान, दहशत में लोग

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    Latest Posts

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.