Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सड़क हादसा में तीन दोस्तों की मौत, फुटबॉल मैच देखकर वापस लौट रहे थे
    झारखंड

    सड़क हादसा में तीन दोस्तों की मौत, फुटबॉल मैच देखकर वापस लौट रहे थे

    Team JoharBy Team JoharFebruary 14, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेलाः रविवार का दिन काला रविवार साबित हुआ. देर शाम तकरीबन 7 बजे सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर जीवनपुर-कोलाबीरा के बीच फ्लीटगार्ड कंपनी के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गयी. फुटबॉल मैच देखकर एक बाइक से घर वापस लौट रहे तीन दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

    सरायकेला में सड़क हादसा में तीन दोस्तों की मौत हो गयी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोलाबीरा के केंदुडीह निवासी जीतराय टूडू अपने दो साथी गोपीनाथपुर के लेदम सोरेन और तिरिलडीह के टिंकू टूडू के साथ सरमाली से फुटबॉल मैच देखकर वापस घर की ओर लौट रहे थे. तभी फ्लीटगार्ड कंपनी के पास एक 16 चक्का बड़े ट्रक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें ऑन द स्पॉट तीनों युवकों घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

    इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे. जिससे घटनास्थल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया. जिसके बाद कोलाबीरा ओपी सहित सरायकेला थाना को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को सदर अस्पताल भिजवाने का काम शुरू किया. साथ वहां लगे सड़क जाम को खुलवाने के साथ-साथ ट्रैफिक बहाल कराया. दो युवकों के बुरी तरह से रौंदे जाने के कारण ट्रक के चक्कों के बीच उनके शव फंसे हुए थे. जिन्हें भारी मशक्कत के बाद निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया. खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि शंभू मंडल भी स्थानीय लोगों के साथ राहत कार्य में जुटे रहे. हालांकि घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार होने में सफल रहा. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article14 फरवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article हेरहंज में हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी मुखिया पति सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.