Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तेनुघाट महाविद्यालय में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने लिया मतदान करने का संकल्प
    झारखंड

    तेनुघाट महाविद्यालय में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने लिया मतदान करने का संकल्प

    Team JoharBy Team JoharMay 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बेरमो अनुमंडल के तेनुघाट महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान महाविद्यालय में उपस्थित शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ वातावरण में मतदान करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर श्रीकांत प्रसाद ने छात्र-छात्राओं से कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अधिकारी प्रोफेसर रावण माझी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का बहुत बड़ा महत्व है. इसके माध्यम से जनता शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है.

    साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर, स्लोगन, कविताओं के माध्यम से कई तरह की जानकारियां दी. वहीं प्रोफेसर धनंजय रविदास ने कहा कि देश के नागरिक होने के नाते मतदान हमारा अधिकार है. इसलिए किसी के प्रलोभन में न आकर बल्कि स्वेच्छा से सोच-विचार कर योग्य व्यक्ति के पक्ष में मतदान करें.

    उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण में आप अपने मत का प्रयोग करें और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें. मौके पर महाविद्यालय के प्रोफेसर दिनेश्वर स्वर्णकार, प्रोफेसर संजीव महाराज, विनय कुमार सहित महाविद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्रायें उपस्थित थे.

    अभियान जागरूकता तेनुघाट मतदाता संकल्प
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजा कॉलोनी नाले में मिली महिला की लाश, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article रांची में खुल गया KLUB FOX का आकर्षक शोरूम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    Latest Posts

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026

    मध्यप्रदेश : शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

    October 18, 2026

    महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.