Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कक्षा छह से 12 तक के स्कूल फिर बंद, शिक्षक ONLINE कराएंगे पढ़ाई
    झारखंड

    कक्षा छह से 12 तक के स्कूल फिर बंद, शिक्षक ONLINE कराएंगे पढ़ाई

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए झारखंड में मिनी लॉकडाउन पहले ही लागू कर दिया गया है. इस कड़ी में अब कक्षा छह से 12 तक के स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है. अब स्कूल नहीं खुलेंगे, बल्कि शिक्षक बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे. इसको लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने SOP जारी किया है.

    झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक, शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारियों को एक निर्देश जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि कक्षा 6 से 12 के विद्यालयों को एक बार फिर बंद किया गया है. इसके लिए ऑनलाइन पठन-पाठन हर हाल में सुनिश्चित करना है. इससे पहले 2020 में कोरोना काल के दौरान शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी. 2021 में कुछ हद तक लॉकडाउन में छूट मिली और धीरे-धीरे व्यवस्था सामान्य हुई.

    बताते चलें कि कोरोना काल के दौरान स्कूलों में ताले लटक रहे थे. कक्षा एक से बारहवीं तक की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यमों से हुई. व्हाट्सएप एप ग्रुप के माध्यम से कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को पठन पाठन सामग्री उपलब्ध कराई गई. हालांकि वर्ष 2021 में लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद कक्षा 6 से 12 के विद्यालयों को खोल दिया गया था. लेकिन एक बार फिर 2022 में प्रवेश करते ही कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है. इससे कक्षा 6 से 12 के विद्यालयों को एक बार फिर बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है.

    इधर परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है. कक्षा एक से सात, नौ और 11वीं की परीक्षा भी ली जानी है. आठवीं मैट्रिक इंटर की परीक्षा संभावित है. विद्यार्थियों का नामांकन अगली कक्षा में होना है, इसकी तैयारी भी चल रही है. लेकिन ऐन मौके पर कक्षाएं बंद हो गईं. इससे विद्यार्थियों की भी मुसीबत बढ़ने वाली है.

    विद्यार्थियों को हर हाल में पठन-पाठन मुहैया कराने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से एक बार फिर व्हाट्सएप के माध्यम से कक्षा 1 से 12 वीं की पठन सामग्री उपलब्ध कराने ,ऑनलाइन पठन-पाठन सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश जारी किया गया है. शिक्षकों को हर हाल में विद्यार्थियों तक डिजिटल कंटेंट मुहैया कराना है. इंटरमीडिएट और मैट्रिक की परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही तैयारी भी करानी है.

    एकेडमिक पदाधिकारियों द्वारा 10 से 15 शिक्षकों के साथ ऑनलाइन फीडबैक लेने को लेकर कमेटी भी बनाई जा रही है. डिजिटल कंटेंट व्यवस्था को उचित प्लेटफार्म पर प्रसारण करने की तैयारी भी सुनिश्चित करनी है. रूटीन के तहत ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करना अनिवार्य किया गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअरगोड़ा रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, पुलिस और RPF की टीम मामले की छानबीन में जुटी
    Next Article ANM नयनतारा हेम्ब्रम हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पंकज यादव गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.