Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ANM नयनतारा हेम्ब्रम हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पंकज यादव गिरफ्तार
    झारखंड

    ANM नयनतारा हेम्ब्रम हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पंकज यादव गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमकाः पुलिस ने एएनएम नयनतारा हेम्ब्रम हत्याकांड का खुलासा किया है. इस मामले में आरोपी पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना सितंबर 2021 की है. नयनतारा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोदोखिचा गांव की रहने वाली थी. वो जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत थी. नयनतारा की दुर्गापुर में हत्या की गई थी. आरोपी पंकज यादव पिछले 4 माह से फरार चल रहा था. दरअसल दुमका जिले के सदर प्रखंड के कोदोखिचा गांव के रहने वाले नरेश चंद्र हेम्ब्रम ने 4 सितंबर 2021 को मुफस्सिल थाना में एक मामला दर्ज कराया कि उनकी बेटी नयनतारा जो जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है उसका पंकज यादव नामक एक युवक ने अपहरण कर लिया है.

    पंकज प्राइवेट सिक्युरिटी एजेंसी में सुपरवाइजर का काम करता था. पुलिस ने पंकज यादव को नामजद आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कर लिया. इसमें त्वरित कार्रवाई हुई थी और उसी दिन पंकज यादव को पुलिस पकड़ कर थाने भी ले आई लेकिन वह शौच का चकमा देकर थाने से भाग निकला था.

    इधर सितंबर माह में ही दुमका पुलिस को यह सूचना मिली थी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक लड़की का शव बरामद किया गया है. जिसके बाद पुलिस नयनतारा के घर वालों को लेकर वहां पहुंची तो परिवार वालों ने अपनी बेटी के तौर पर उसकी पहचान कर ली. अब मामला नयनतारा के हत्या से जुड़ गया. मोबाइल लोकेशन की मदद से मामले पर से पर्दा हटा.

    जब पुलिस ने नयनतारा और पंकज यादव के मोबाइल लोकेशन को खंगालना शुरू किया तो पता चला कि दोनों एकसाथ पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर गए हुए थे और हत्या की घटना के बाद से दोनों का फोन स्विच ऑफ आ रहा था. घटना के बाद से ही पुलिस को पंकज यादव की तलाश थी. सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह दुमका के कचहरी के आसपास घूम रहा है. पुलिस ने फौरन उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में यह बात सामने आई कि पंकज यादव और नयनतारा एक दूसरे से प्यार करते थे. इधर पंकज यादव शादीशुदा था, जबकि नयनतारा अविवाहित. इसके बावजूद नयनतारा पंकज पर शादी करने का दबाव डालती थी, जो पंकज को नामंजूर था.

    इधर उन्हीं दिनों पंकज के पिता की तबीयत खराब हो गई तो वह उसे दुर्गापुर इलाज कराने के लिए ले गया. उसके साथ नयनतारा भी चली गई. दोनों एक ही कमरे में वहां रह रहे थे. इसी बीच पंकज ने मौका निकाल कर नयनतारा की गर्दन दबा कर हत्या कर दी और शव को थोड़ी ही दूर पर फेंक दिया. 

    दुमका एसडीपीओ नुर मुस्तफा ने कहा कि काफी दिनों से हमें उसकी तलाश थी. घटनाक्रम की जो अवधि बताई जा रही थी उस वक्त मोबाइल लोकेशन में दोनों के साथ होने की पुष्टि हो रही थी. हमलोग लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगे हुए थे और सोमवार को उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह शादीशुदा था इसलिए अपनी प्रेमिका नयनतारा से शादी नहीं करना चाहता था और यही वजह रही कि उसने उसकी हत्या कर दी.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकक्षा छह से 12 तक के स्कूल फिर बंद, शिक्षक ONLINE कराएंगे पढ़ाई
    Next Article डोरंडा में अपराधियों ने जेवर दुकान के शटर को काटकर लाखों के गहने ले उड़े, CCTV की मदद से पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    Latest Posts

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.