Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा ‘संवाद कार्यक्रम’ : तेजस्वी यादव
    ट्रेंडिंग

    जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा ‘संवाद कार्यक्रम’ : तेजस्वी यादव

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महागठबंधन की तीसरी महत्वपूर्ण बैठक आज यानी रविवार को आयोजित की गई थी. बैठक पटना के दीघा आशियाना रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित की गई. करीब साढ़े तीन घंटे चली इस बैठक में महागठबंधन के सभी प्रमुख नेता, सांसद, विधायक, विधान पार्षद एवं जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, “महागठबंधन का जो चेहरा आज है, वही आगे भी रहेगा. लेकिन एनडीए में जो आज मुख्यमंत्री हैं, वे आगे नहीं रहेंगे, क्योंकि भाजपा उन्हें ऐसा करने नहीं देगी.”

    तेजस्वी ने यह भी ऐलान किया कि महागठबंधन अब जमीनी स्तर पर व्यापक समन्वय स्थापित करेगा. इसके लिए जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर ‘संवाद कार्यक्रम’ चलाया जाएगा, ताकि आम लोगों तक गठबंधन का संदेश पहुंच सके. साथ ही, चुनाव को लेकर एक उपसमिति भी गठित की जाएगी, जो चुनाव आयोग से संवाद बनाए रखेगी. इस समिति में महागठबंधन के सभी घटक दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक में तेजस्वी यादव के साथ भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस के कृष्ण अल्लावारू, सीपीआई के रामनरेश पांडे, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. महागठबंधन की इस बैठक को आगामी चुनाव के लिहाज से रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है, जो बताता है कि विपक्ष एकजुट होकर सत्ता परिवर्तन की रणनीति में जुट चुका है.

    Also Read : रामानंद तिवारी को बनाया गया इस जोन के परामर्शदात्रि समिति का सांसद प्रतिनिधि

    Also Read : रेलवे स्टेशन परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी

    Also Read : रांची में देह व्यापार की आशंका पर होटल में छापेमारी, होटल मालिक हिरासत में

    Also Read : ‘WAR 2’ से लीक हुआ Hrithik Roshan का एक्शन

    Also Read : पूर्व CM चंपाई सोरेन ने लव जिहाद को लेकर सरकार को घेरा, कहा- “जागो झारखंड, जागो!”

    Assembly Elections 2025 Bihar Assembly Elections Bihar Politics Bjp Election Strategy Grassroots Coordination Mahagathbandhan NDA Opposition Patna Meeting Political Preparation Samvaad Program Subcommittee Tejashwi Yadav उपसमिति एनडीए चुनाव रणनीति जमीनी समन्वय तेजस्वी यादव पटना बैठक बिहार राजनीति बिहार विधानसभा चुनाव भाजपा महागठबंधन राजनीतिक तैयारी विधानसभा चुनाव 2025 विपक्ष संवाद कार्यक्रम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामानंद तिवारी को बनाया गया इस जोन के परामर्शदात्रि समिति का सांसद प्रतिनिधि
    Next Article चाईबासा नगर कांग्रेस कमिटी का पुनर्गठन, नई टीम को मिली जिम्मेदारी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.