Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूर्व CM चंपाई सोरेन ने लव जिहाद को लेकर सरकार को घेरा, कहा- “जागो झारखंड, जागो!”
    झारखंड

    पूर्व CM चंपाई सोरेन ने लव जिहाद को लेकर सरकार को घेरा, कहा- “जागो झारखंड, जागो!”

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 4, 2025Updated:May 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के पूर्व CM और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। उन्होंने दावा किया कि धनबाद की एक लड़की का एफिडेविट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर मुस्लिम धर्म अपनाने और शादी करने की बात कही गई है।

    आज धनबाद की एक बेटी का एफिडेविट सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उसके तथाकथित तौर पर मुस्लिम धर्म अपनाने और शादी करने का जिक्र है।

    लगातार लव जिहाद कर रहे इन लोगों को कोई बताए कि झारखंड में एफिडेविट पर धर्म परिवर्तन करवाना अथवा शादी करना वैध नहीं है। नीमडीह वाली बेटी की तरह ही, इस…

    — Champai Soren (@ChampaiSoren) May 4, 2025

    चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड धर्म स्वतंत्र अधिनियम 2017 के अनुसार राज्य में धर्म परिवर्तन से पहले जिला उपायुक्त से अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिना अनुमति के धर्म परिवर्तन अवैध है, तो सरकार ऐसे मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं करती?

    उन्होंने इस एफिडेविट की वैधता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इसमें लड़की की उम्र 19 साल बताई गई है, जो संदिग्ध लग रही है, और दस्तावेज़ में कोई तस्वीर या प्रमाणपत्र भी नहीं लगा है। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही और फर्जीवाड़ा करार दिया।

    इसी मुद्दे पर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीमडीह में जब लड़का और लड़की एक ही गांव के हैं, तो फिर धर्म परिवर्तन के लिए आसनसोल (बंगाल) और शादी के लिए वीरभूम का सर्टिफिकेट क्यों बनवाया गया? उन्होंने पूछा कि क्या इस तरह के फर्जी दस्तावेजों से कानून की अनदेखी की जा रही है और किसके संरक्षण में यह सब हो रहा है?

    मरांडी ने बोकारो में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि बीएसएल प्रबंधन द्वारा उनके घरों को गिरा दिया गया, लेकिन राज्य सरकार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

    दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार वोट-बैंक की राजनीति के चलते समाज की सुरक्षा और बेटियों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने जनता से जागरूक होने और सख्त कदम उठाने की अपील की। चंपाई सोरेन ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “जागो झारखंड, जागो!”

    Also Read : टॉप 10 बिल्डर माफिया प्रभात कुमार रंजन रांची से धराया, करोड़ों की ठगी का है इल्जाम

    adopting Islam BJP leader BJP statement Champai Soren communal issue Dhanbad girl fake documents forced conversion Former Chief Minister girls' safety jharkhand Jharkhand Freedom of Religion Act Jharkhand Politics Love Jihad Religious Conversion social concern Social Media Post viral affidavit vote bank politics X Platform एक्स प्लेटफॉर्म चंपाई सोरेन जबरन धर्म परिवर्तन झारखंड झारखंड धर्म स्वतंत्र अधिनियम झारखंड राजनीति धनबाद लड़की धर्म परिवर्तन पूर्व मुख्यमंत्री फर्जी दस्तावेज बेटियों की सुरक्षा भाजपा नेता भाजपा बयान मुस्लिम धर्म अपनाना लव जिहाद वायरल एफिडेविट वोट बैंक राजनीति सांप्रदायिक मुद्दा सामाजिक चिंता सोशल मीडिया पोस्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेलर ड्राइवर ने चालान के गुस्से में RTO इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर मौ’त
    Next Article ‘WAR 2’ से लीक हुआ Hrithik Roshan का एक्शन सीन की वीडियो क्लिप

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026
    क्राइम

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026
    क्राइम

    प्रिंस खान तक कारोबारियों की जानकारी कैसे पहुंची? जांच में कनेक्शन का खुलासा, सह-आरोपी के बयान में राणा राहुल का नाम

    September 10, 2026
    क्राइम

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.