Johar Live Desk : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 27 दिसंबर 2025 को 60 साल के हो गए। उन्होंने अपना जन्मदिन पनवेल स्थित फार्महाउस पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सादगी और खुशी के साथ मनाया। हर साल की तरह इस बार भी सलमान ने मीडिया और पैपराजी के साथ केक काटकर दिन की शुरुआत की।
बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके पिता सलीम खान, मां सलमा खान, बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा कई फिल्मी सितारे और खास मेहमान भी पार्टी में शामिल हुए। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ पहुंचे। संजय दत्त, रणदीप हुड्डा, मनीष पॉल, हुमा कुरैशी, जेनेलिया डिसूजा और संगीता बिजलानी समेत कई सितारों ने सलमान को जन्मदिन की बधाई दी।
सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं और फोटोग्राफर्स को केक खिलाते दिख रहे हैं। इस दौरान वे बेहद खुश नजर आए। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में फिल्म सिकंदर में नजर आए थे, जिसे दर्शकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली।
Also Read : झारखंड में बढ़ी शीतलहर, कड़ाके की ठंड से लोग परेशान

