Ranchi : अगर आप सोने या चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा रेट जरूर जांच लें। झारखंड में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज सोने और चांदी दोनों के भाव में तेजी दर्ज की गई है। रांची में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,29,850 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,36,340 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी का भाव 2,54,000 रुपये प्रति किलो हो गया है। शुक्रवार के मुकाबले चांदी में 9,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
अन्य शहरों के रेट
- बोकारो : 22 कैरेट सोना 1,38,200 रुपये, 24 कैरेट 1,31,300 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,30,000 रुपये प्रति किलो
- जमशेदपुर : 22 कैरेट सोना 1,28,350 रुपये, 24 कैरेट 1,40,120 रुपये, चांदी 2,40,610 रुपये प्रति किलो
- देवघर : 22 कैरेट सोना 1,28,398 रुपये, 24 कैरेट 1,40,070 रुपये, चांदी 2,40,610 रुपये प्रति किलो
सोना खरीदते समय रखें ध्यान
गहने खरीदते समय हमेशा हॉलमार्क जरूर देखें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होता है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) जारी करता है। अलग-अलग कैरेट के लिए अलग हॉलमार्क होते हैं, इसलिए सही जानकारी के साथ ही खरीदारी करें।
Also Read : सलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस पर खास जश्न


