Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»मनोरंजन»सलमान खान और अक्षय कुमार ईद पर करेंगे दो-दो हाथ
    मनोरंजन

    सलमान खान और अक्षय कुमार ईद पर करेंगे दो-दो हाथ

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2019No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्में अगले वर्ष ईद के अवसर पर बॉक्स ऑफिस पर टकराने जा रही हैं।

    अक्षय और सलमान अगले वर्ष ईद के अवसर पर दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब ईद 2020 में पर्दे पर रिलीज होगी जबकि इसी दिन सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ भी रिलीज़ होने वाली है।

    लक्ष्मी बॉम्ब के निर्माताओं ने ट्विटर पर इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा,“ईद 2020 को सारे देश में मचेगा शोर, जब फटेगा लक्ष्मी बॉम्ब आपके नजदीकी सिनेमा घरों में।” फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब वर्ष 2011 में प्रदर्शित तमिल फिल्म ‘मुनि 2: कंचना’ की रीमेक है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका है। वहीं प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी होंगे।

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबार्बी गर्ल कैटरीना कैफ, शाहरुख खान के साथ फिर करेंगी काम !
    Next Article महाराष्ट्र: पुणे-मुंबई हाईवे पर पलटी बस, पांच यात्रियों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.