Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 7:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में सफाई कर्मियों की हड़ताल, राजधानी के गली-मोहल्लों में लगा कूड़े का अंबार
    बिहार

    बिहार में सफाई कर्मियों की हड़ताल, राजधानी के गली-मोहल्लों में लगा कूड़े का अंबार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    पटना। राजधानी पटना में इन दिनों कूड़े का अंबार लगा हुआ है। पटना में गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक कूड़े का ढेर नजर आ रहा है। हर तरफ फैल रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसकी वजह है पटना में दैनिक वेतनभोगी सफाई मजदूर चार दिनों से हड़ताल पर हैं।
    शुक्रवार को भी सफाई कर्मियों ने उग्र होकर अपनी आवाज बुलंद की। इससे पहले गुरुवार को आंदोलित सफाई कर्मियों ने नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुरेश शर्मा के एम स्टैंड रोड स्थित सरकारी आवास के सामने मरे पशुओं को फेंक कर विरोध दर्ज कराया था। आंदोलित सफाई मजदूरों ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी।

    दैनिक वेतनभोगी सफाई मजदूरों स्थाई सेवा की मांग और नगर विकास विभाग के आउटसोर्सिंग पर सफाई मजदूर रखने के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। करीब साढे चार हजार सफाई कर्मियों के काम ठप करते ही पटना में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। दुर्गंधयुक्त वातावरण से स्थानीय लोगों को जानलेवा बीमारियों का भय सता रहा है। पटना नगर निगम के साथ-साथ कटिहार, दरभंगा, छपरा, बड़हिया, समस्तीपुर आदि जगहों पर सफाई कर्मियों की हड़ताल चल रही है। इससे पहले कुछ जगहों पर सफाई मजदूरों ने हड़ताल खत्म की थी।

    गया नगर निगम क्षेत्र के कुछ वार्डों में विगत दिनों सफाई करने गए कर्मियों को हड़ताल कर रहे सफाई मजदूरों ने जमकर पीटा। मौके पर खूब हंगामा भी हुआ। माहौल बिगड़ता देख नगर आयुक्त ने जिला प्रशासन से पुलिस बल मांगा, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। विरोध के बीच नगर निगम कार्यालय को बंद करना पड़ा। दोपहर बाद पुलिस की मौजूदगी में कार्यालय खुला तो कामकाज शुरू हुआ।

    सफाई मजदूरों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समन्वय समिति के नेता चंद्र प्रकाश सिंह, विंदेश्वरी सिंह, मंगल पासवान, जितेंद्र कुमार, नंद किशोर दास आदि लोगों का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे। चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अब यूनियन के नेता भी हाईकोर्ट पहुंचेंगे।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : अपराधियों ने धावा बोलकर शराब दुकान से 5 लाख रुपये लूटे
    Next Article रांची पुलिस ने देवघर से दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025
    बिहार

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025
    बिहार

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दंपती ने एक साथ किया रिजाइन… जानें पूरा मामला

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.