Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»बिहार की तर्ज पर बनेगी पारा शिक्षकों के लिए नियमावली, 18 अगस्त को अंतिम निर्णय
    शिक्षा

    बिहार की तर्ज पर बनेगी पारा शिक्षकों के लिए नियमावली, 18 अगस्त को अंतिम निर्णय

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: एकीकृत पारा शिक्षक संघ के बैनर तले राज्यभर के पारा शिक्षक एक लंबे समय से आंदोलित हैं. उचित समय पर मानदेय ना मिलना, पारा शिक्षकों के हक में नियमावली तैयार करना और स्थायीकरण जैसे मांगों को लेकर यह लगातार मुखर रहे हैं. रघुवर सरकार के दौरान भी पारा शिक्षकों का आंदोलन व्यापक रूप से चला था. उस दौरान कई बार उग्र आंदोलन भी पारा शिक्षकों की ओर से किया जा चुका है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीएम बनने से पहले इन पारा शिक्षकों को आश्वासन दिया था कि उनका सरकार बनते ही पारा शिक्षकों के समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा, लेकिन सरकार बनने के ढेड़ साल बीत जाने के बाद भी पारा शिक्षकों की मांगे जस की तस है. लगातार पारा शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आंदोलित रह रहे हैं. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो इन पारा शिक्षकों को लेकर थोड़े पॉजिटिव हैं. उन्होंने पारा शिक्षकों को आश्वासन भी दिया था कि चेन्नई से स्वस्थ होकर लौटते ही वह पारा शिक्षकों के समस्याओं पर गौर करेंगे और निवारण की कोशिश करेंगे. इसी कड़ी में शनिवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास पर शिक्षा सचिव की मौजूदगी में पारा शिक्षकों के साथ कई दौर की बैठक हुई. पारा शिक्षकों का कहना है कि बिहार के तर्ज पर पारा शिक्षक नियोजन और वेतनमान मांग रहे हैं.

    शिक्षकों का भविष्य तय करने की कवायद

    बिहार सरकार ने अपने यहां पारा शिक्षकों को आंकलन परीक्षा लेकर 60 साल के लिए नियुक्त कर दिया है. इसी के साथ वेतनमान भी निर्धारित कर दिया है. झारखंड में भी पारा शिक्षकों की मांग है कि उनका आंकलन परीक्षा हो और उसमें पारा शिक्षकों का पास होना अनिवार्य किया जाए. जो भी फलाफल निकलता है, उसी के आधार पर पारा शिक्षकों के भविष्य को तय किया जाए. ना कि उन्हें आंदोलन के लिए यूंही छोड़ दिया जाए.

    बिहार की तर्ज पर बनेगी नियमावली

    बैठक के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि बिहार की तर्ज पर ही झारखंड के पारा शिक्षकों की नियमावली बनाई जाएगी और मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक कर वेतनमान को लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा. 18 अगस्त को तमाम विभागीय पदाधिकारी और पारा शिक्षकों के प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष बैठक कर इस पूरे मामले को क्लियर कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों की समस्याओं को लेकर वह लगातार गंभीर रहे हैं. उनकी परेशानियों को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश हो रही है. यह बैठक पारा शिक्षकों के साथ सफलतापूर्वक आयोजित हुई और पारा शिक्षक भी इस बैठक से संतुष्ट हुए हैं.

    पारा शिक्षक संतुष्ट

    एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के सदस्य संजय दुबे ने कहा कि अगर बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी पारा शिक्षकों के लिए नियमावली बनती है. तो पारा शिक्षकों को कोई परेशानी नहीं होगी. ये बैठक सकारात्मक तरीके से आयोजित हुई और संपन्न भी हुई.

    Education news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालू यादव को फिर जाना पड़ सकता है जेल, अभी जमानत पर जेल से बाहर
    Next Article बांका में कई जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली, धनरोपनी कर रहे 5 लोगों की जान गई

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग में IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.