Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लालू यादव को फिर जाना पड़ सकता है जेल, अभी जमानत पर जेल से बाहर
    झारखंड

    लालू यादव को फिर जाना पड़ सकता है जेल, अभी जमानत पर जेल से बाहर

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :  राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर है। लालू प्रसाद को फिर जेल जाना पड़ सकता है। अगले दो माह में केस की सुनवाई पूरी हो सकती है। रांची ज‍िले के डोरंगा कोषागार से हुई अवैध न‍िकासी के मामले में शन‍िवार को अभ‍ियोजन पक्ष की ओर से बहस पूरी कर ली गई। सीबीआइ के विशेष जज एसके शशि की अदालत ने अभ‍ियुक्‍त पक्ष को बहस के ल‍िए दो दिन बाद नौ अगस्‍त का समय द‍िया है। मालूम हो क‍ि चार माह पहले ही झारखंड हाई कोर्ट ने सीबीआइ कोर्ट को छह माह में सुनवाई पूरी कर लेने के लिए कहा था। इसमें चार माह बीत चुके हैं। ऐसे में अब मात्र दो माह बचे हैं, ज‍िसमें सुनवाई पूरी कर लेनी है।

    अब देखना यह है क‍ि लालू प्रसाद के मामले में दो माह में फैसला आता है या नहीं। हाई कोर्ट के निर्देश के अनुरूप ऑनलाइन सुनवाई दोबारा आरंभ हुई है। बता दें कि चारा घोटाला मामले में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी आरसी 47/96 मामले में लालू प्रसाद यादव सहित 110 आरोपित ट्राइल फेस कर रहे हैं। चारा घोटाला 139.35 करोड़ रुपये का है। सीबीआइ की ओर से केस की पैरवी विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह कर रहे हैं। लालू प्रसाद अभी जमानत पर जेल से बाहर हैं।

    लालू प्रसाद चारा घोटाला के अन्‍य मामलों की सजा काटते हुए रांची के बिरसा मुंडा जेल के कैदी रहे। इस दौरान उन्‍होंने अपनी कई गंभीर बीमारियों का इलाज रांची के रिम्‍स में कराया। इलाज के दौरान वे रिम्‍स के पेइंग वार्ड और रिम्‍स निदेशक के बंगले में भी रहे। बाद में उनकी तबीयत ज्‍यादा खराब हो जाने पर उन्‍हें दिल्‍ली के एम्‍स ले जाया गया।

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : पेड़ काटकर सड़क पर लूटपाट मामले में पुलिस ने छह अपराधियों को पकड़ा, लूट का पैसा, मोबाइल व कटर मशीन जप्त
    Next Article बिहार की तर्ज पर बनेगी पारा शिक्षकों के लिए नियमावली, 18 अगस्त को अंतिम निर्णय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.