Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»‌रांची में फिर दिखा रोहित शर्मा का रौबीला अंदाज, छक्के की बरसात और बनाया विश्व रिकॉर्ड
    खेल-सिनेमा

    ‌रांची में फिर दिखा रोहित शर्मा का रौबीला अंदाज, छक्के की बरसात और बनाया विश्व रिकॉर्ड

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: रोहित शर्मा एक बार फिर अपने ‘हिटमैन’ अंदाज में नजर आए। महेंद्र सिंह धोनी के घर रांची में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन रोहित ने शतक जड़ दिया। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रोहित का बतौर सलामी बल्लेबाज यह तीसरा और करियर का छठा शतक था। पहले दिन का खेल खत्म होने पर 117 रन बनाकर नाबाद लौटे रोहित ने न सिर्फ छक्का मारकर सैकड़ा पूरा किया बल्कि छक्के बौछारों से बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
    झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की बैंड बजाते हुए मुंबई के इस बल्लेबाज ने एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के उड़ाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित से पहले एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर के नाम था, जिन्होंने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाए थे। फिलहाल रोहित मौजूदा सीरीज में 16* छक्के लगा चुके हैं।
    इसके साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी रोहित अब इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को पछाड़ते हुए सर्वाधिक छक्के उड़ाने वाले खिलाड़ी बन गए। वैसे रोहित से पहले एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह थे, जिन्होंने न्युजीलैंड के खिलाफ 2010-11 की सीरीज में 14 छक्के लगाए थे।
    छक्के से शतक पूरा करने वाले भारतीय बल्लेबाज

    रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में पहली बार भारत के लिए टेस्ट में ओपनिंग करने उतरे थे। उन्होंने पहले टेस्ट (जो विशाखापट्टनम में खेला गया था) की पहली पारी में 176 रन की पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 127 रन बनाए। रांची में लगाया गया शतक रोहित के टेस्ट करियर की छठी सेंचुरी है। उन्होंने शतक के लिए 130 गेंदों का सामना किया, जबकि 13 चौके और 4 छक्के लगाए। रोहित ने 100वां रन सिक्स से पूरा किया।
    6 बार: सचिन तेंदुलकर
    2 बार: गौतम गंभीर
    2 बार: रोहित शर्मा
    रोहित का यह छठा टेस्ट शतक है और बतौर सलामी बल्लेबाज उनकी यह तीसरी सेंचुरी है, जो तीनो इसी सीरीज में आई है। इस शतक के साथ रोहित दूसरे भारतीय ओपनर बन गए, जिसने एक सीरीज में 100 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले दिग्गज सुनील गावस्कर ने ये कारनामा किया था। उन्होंने तीन अगल-अलग सीरीज में तीन बार शतक या उससे अधिक रन बनाए थे।
    रोहित ने जैसे छक्का लगाकर अपने करियर का छठा शतक पूरा किया वैसे ही उनके टेस्ट में 2000 रन भी पूरे हो गए। इस तरह यह सीरीज में रोहित का तीसरा शतक है। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने मौजूदा सीरीज में 400 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह इस टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन, सबसे अधिक शतक, सबसे अधिक चौके और सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

    #Sports News jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिरसा: कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा, 370 जो हट गई और पर्ची-खर्ची भी खत्म हो गई : मोदी
    Next Article संघर्ष में लड़ने की ताकत देता है लोगों का प्यार : एनोस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    झारखंड

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.