Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लूट की कोशिश में बदमाश की मौ’त, साथियों की गोली से गयी जान
    जोहार ब्रेकिंग

    लूट की कोशिश में बदमाश की मौ’त, साथियों की गोली से गयी जान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 24, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देवघर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर में बीती देर रात लूट की कोशिश के दौरान एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि गोली किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही साथियों ने चलाई थी, जो गलती से उसे लग गई। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के देवघर-गोड्डा मुख्य पथ पर जयपुर मोड़ के पास हुई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

    शीतल पेय कंपनी की गाड़ी को बनाया निशाना

    जानकारी के अनुसार, रांची से साहिबगंज जा रही एक शीतल पेय कंपनी की मालवाहक गाड़ी को चार अपराधियों ने निशाना बनाया। सभी बदमाश एक फॉर्च्यूनर वाहन से पहुंचे थे। उन्होंने पहले मालवाहक वाहन को रोका और चालक के साथ मारपीट की। इसके बाद लूटपाट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाश गाड़ी में मौजूद सामान और नकदी लूटने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अपराधियों में अफरा-तफरी मच गई।

    साथियों की गोली से घायल हुआ बदमाश

    लूटपाट के दौरान एक अपराधी ने गोली चलाई, लेकिन वह गलती से उसके ही साथी को जा लगी। गोली सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई इस घटना से बाकी बदमाश घबरा गए। घायल बदमाश को उसके साथी तुरंत फॉर्च्यूनर में डालकर देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे छोड़कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

    अस्पताल पहुंचा रिश्तेदार, पुलिस ने लिया हिरासत में

    घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ देर बाद एक युवक दोबारा अस्पताल पहुंचा। पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह मृतक का रिश्तेदार है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजन कुमार लाल के रूप में हुई है। वह दिनेश लाल का पुत्र था। मूल रूप से वह बिहार का रहने वाला था, लेकिन देवघर के नंदन पहाड़ इलाके के पास रह रहा था।

    घटनास्थल से पिस्तौल और खोखा बरामद

    पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहां से एक पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने मालवाहक वाहन को भी जब्त कर लिया है। वाहन चालक मोहम्मद मंजूर से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरी घटना की सही जानकारी मिल सके। फिलहाल तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश में छापेमारी जारी है।

    पिता ने जताई साजिश की आशंका

    मृतक के पिता दिनेश लाल ने बेटे की मौत को लेकर साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने नंदन पहाड़ इलाके के एक युवक का नाम भी पुलिस को बताया है। उनका कहना है कि उनके बेटे की हत्या के पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि राजन कुमार के सीने में गोली लगी थी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अब लूट, हत्या और साजिश तीनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

    Also Read : धनबाद भू-धंसान अपडेट : 21 से ज्यादा घर जमींदोज, 27 परिवारों की शिफ्टिंग शुरू

    Robber killed during attempted heist; dies from bullet fired by accomplices. लूट की कोशिश में बदमाश की मौत साथियों की गोली से गयी जान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 1249 करोड़ से बनेंगे 4 नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा विस्तार
    Next Article जामताड़ा में खसरा-चेचक का खतरा! 9 संदिग्ध मरीज के मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.